WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

चंदौली डीएम ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश।

अनुराग सिंह की रिपोर्ट।।

 

चंदौली डीएम ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश।

चंदौली।

जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जमीन विवाद, राशन, पेंशन, आवास, बिजली और राजस्व से जुड़ी शिकायतें सबसे ज्यादा सामने आईं।

 

डीएम ने एक-एक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही फोन कर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसुनवाई में आई किसी भी शिकायत को टालमटोल नहीं किया जाएगा, हर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तय समय में होना चाहिए।

 

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों में न हो, बल्कि पीड़ित को मौके पर राहत मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

जनसुनवाई के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जिससे फरियादियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

 

 

Leave a Comment