*प्रकाश पर्व पर 22 नवंबर को निकलेगा भव्य नगर कीर्तन, 25 नवंबर को सजेगा कीर्तन दरबार*
*गुरुद्वारा श्री कलगीधर सदर बाजार में पत्रकार वार्ता कर प्रबंधक कमेटी ने दी कार्यक्रमों की जानकारी*
आगरा। धन-धन श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री कलगीधर, सदर बाजार की ओर से धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, पत्रकार वार्ता में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 नवंबर, रविवार को सुबह 4:30 बजे धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजुरी मै नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इसमें शहर के विभिन्न गुरुद्वारों की प्रभात फेरियां शामिल होंगी, नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री कलगीधर से प्रारंभ होकर नौलखा और सदर बाजार मार्केट होते हुए। गुरुद्वारा साहिब पहुंचेगा। वहीं 25 नवंबर, बुधवार को शाम 7 से रात 10 बजे तक विशेष कीर्तन दरबार सजाया जाएगा, इसमें भाई साहिब भाई गुरप्रीत सिंह जी प्रीत (पीलीभीत वाले) एवं भाई साहिब हरपाल सिंह जी गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को गुरु चरणों से जोड़ेंगे। कमेटी ने समस्त साध संगत से दोनों कार्यक्रमों में शामिल होकर गुरु घर की खुशियां एवं आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की, वाहन पार्किंग की व्यवस्था माना मंडपम में रखी है। इस अवसर पर प्रधान रमन साहनी, गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी एवं समूह साध संगत ने संगत से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया, प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से राजू सलूजा, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, रविंद्र सिंह ओबेरॉय, कुलविंदर सिंह, अमरपाल सिंह गंडोक,
राजेश गोयल, सुरजीत छाबडा, बंटी ओबेरॉय, कुलजीत सिंह, कुलदीप सिंह, बाबा शेरी,
हेमंत भटीजा, गुरमीत सिंह, ज्ञानी अमरीक सिंह, रंजीत सिंह, दलजीत सिंह,बबलू अर्शी आदि।














