WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

22 को पुलिस लाइन में नागरिक सुरक्षा की ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, सायरन बजते ही बंद होगी बिजली, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

22 को पुलिस लाइन में नागरिक सुरक्षा की ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, सायरन बजते ही बंद होगी बिजली

आगरा, 20 नवम्बर। पुलिस लाइन परिसर में 22 नवंबर को सायं 06 बजे नागरिक सुरक्षा का ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन होगा। प्रमुख सचिव, नागरिक सुरक्षा, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर सिविल डिफेंस एयर रेड/ ब्लैक आउट मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जा रही है।

तैयारियों को लेकर शुक्रवार की दोपहर कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (नगर) एवं प्रभारी नागरिक सुरक्षा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई।

कैसे होगी मॉक ड्रिल

मॉक ड्रिल में DDMA, NCC, अग्निशमन, पुलिस, स्वास्थ्य, टोरेंट पॉवर, शिक्षा, लोक निर्माण, परिवहन विभागों की सहभागिता रहेगी।

– सायं 06:00 बजे मॉक ड्रिल स्थल पर नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा हवाई हमले से बचाव का सायरन (ऊँची-नीची आवाज में) बजाया जाएगा।

– सायरन बजते ही टोरेंट विभाग द्वारा मॉक ड्रिल के आस-पास के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाएगी तथा स्थल पर उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा शेल्टर लिया जाएगा।

– सायं 06:06 बजे हवाई हमले समाप्त होने का सायरन (तेज आवाज में) बजाया जाएगा। इसके बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

– इसके बाद अग्निशमन विभाग बड़ी आगों को बुझाएगा तथा छोटी आगों को नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक बुझाएंगे।

– घटना स्थल पर ही घायलों को नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्राथमिक चिकित्सा दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग गंभीर घायलों को एम्बुलेंस द्वारा नजदीकी अस्पताल पहुंचाएगा।

– लोक निर्माण, होमगार्ड्स विभाग एवं नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक क्षतिग्रस्त भवनों में फंसे व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालेंगे।

– पुलिस विभाग द्वारा यातायात एवं शांति व्यवस्था संभाली जाएगी। शिक्षा विभाग द्वारा नजदीकी स्कूल के विद्यार्थियों को मॉक ड्रिल में उपस्थित रखा जाएगा, जिससे उनमें जागरूकता बढ़े।

घबराने की आवश्यकता नहीं

अपर जिलाधिकारी (नगर) एवं प्रभारी नागरिक सुरक्षा ने पुलिस लाइन क्षेत्र के आस-पास की जनता से अपील की कि यह हवाई हमले से बचाव की एक तैयारी (रिहर्सल) मात्र है। अतः किसी तरह परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

Leave a Comment