WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

क्या दश्यु उन्मूलन क़े बाद बाह क़ो राम भरोसे छोड़ दिया गया  बाह का पुनर्वाश  शंकर देव तिवारी 

क्या दश्यु उन्मूलन क़े बाद बाह क़ो राम भरोसे छोड़ दिया गया

बाह का पुनर्वाश

शंकर देव तिवारी

Oplus_131072

अंग्रेजों का शासन काल रहा हो या आजाद भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था, बाह और चंबल के बीहड़ों की दस्यु समस्या को सुलझाने के लिए हमेशा इसे प्रदेश की विशेष कार्ययोजना का हिस्सा माना गया। बंदूक के साये को खत्म करने और कानून-व्यवस्था स्थापित करने के लिए समय-समय पर विशेष अभियान चलाए गए और संसाधन झोंके गए। लेकिन, एक यक्ष प्रश्न आज भी अनुत्तरित है—जब गोलियों की गूंज थमने के बाद इस पीड़ित क्षेत्र को फिर से बसाने, संवारने और मुख्यधारा में लाने का वक्त आया, तो इसे एक उपेक्षित विरासत मानकर ‘राम भरोसे’ क्यों छोड़ दिया गया?

दस्यु उन्मूलन से विकास की उपेक्षा तकदशकों तक दस्यु आतंक का दंश झेलने वाले बाह क्षेत्र की जनता ने इस उम्मीद में हर कठिन दौर का सामना किया कि शांति लौटने के बाद यहां विकास की नई बयार बहेगी। मगर विडंबना देखिए कि समस्या के समाधान के नाम पर तो विशेष योजनाएं बनीं, लेकिन पुनर्वास और बुनियादी ढांचे के निर्माण के समय नीति-निर्माताओं ने इस क्षेत्र से मुंह मोड़ लिया। आज भी क्षेत्र के पिछड़ेपन की टीस इस बात का प्रमाण है कि दस्यु समस्या खत्म होने के बाद जिस मरहम की आवश्यकता थी, वह इस धरती को कभी नसीब ही नहीं हुआ।

नींव रखने वाले गुमनाम नायक और ‘पत्थर’ की राजनीतिक्षेत्रीय समस्याओं का शोर आज इतना प्रबल हो गया है कि अतीत के वे सभी नेक प्रयास शून्य नजर आने लगे हैं, जिन्होंने इस क्षेत्र को स्थापित करने की नींव रखी थी। आज भले ही किसी योजना के शिलान्यास या लोकार्पण की पट्टिकाओं पर वर्तमान जनप्रतिनिधियों के नाम चमक रहे हों, लेकिन उस दौर के वास्तविक संस्थापकों को भुला दिया गया है।

बाह के पिछड़ेपन और अपराध बोध को मिटाने के लिए अनगिनत लोगों ने अपना वर्तमान तक खो दिया। शंभू नाथ चतुर्वेदी (बिजली-नलकूप), विद्यावती राठौर (सड़कें, अस्पताल, सरकारी स्कूल), राजा महेंद्र रिपुदमन सिंह (चंबल डाल नहर), अमर चंद शर्मा (बटेश्वर, कस्बे, ब्लॉक, वन, फायर ब्रिगेड, नगर पालिका-पंचायत), राजा अरिदमन सिंह एवं रानी पक्षालिका सिंह (डिपो, शिक्षा, नहर, बिजली, सड़कें) से लेकर प्रभुदयाल कठेरिया (रेल) तक, इन योजनाओं को धरातल पर लाने का जोखिम उठाने वालों की एक लंबी श्रृंखला रही है।

इतिहास के वे हस्ताक्षर, जिनका कहीं कोई शिलालेख नहींइन बड़े कार्यों के पीछे आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक असंख्य ऐसे लोग रहे हैं, जिन्होंने अपना कल खो दिया, मगर आज उनका नाम लेने वाला कोई नहीं है। वकील इंद्रजीत शर्मा, बाबू राम पथिक, अमरनाथ दीक्षित, शंभू नाथ आजाद, बनवारी लाल तिवारी, बिसम्भर नाथ जैन, राम सिंह, गोकरण सिंह निर्भय, मलखान सिंह राठौर, रामशंकर गुप्ता, रामराज सिंह राठौर, राम सिंह आजाद, चरण सिंह, रामकिशन शर्मा, रमेश कटारा और डॉक्टर मदन गोपाल भदौरिया जैसे सैकड़ों समर्पित व्यक्तित्वों ने निस्वार्थ भाव से क्षेत्र को सींचा, लेकिन आज उनके नाम का कहीं कोई पत्थर तक मौजूद नहीं है।

अखबारी दशक और अधूरी मांगों की टीसबाह के इतिहास में 1980 से 2000 के बीच का ‘अखबारी दशक’ जनसरोकारों की पत्रकारिता का स्वर्णिम अध्याय रहा है, जब पत्रकार स्वयं एक मजबूत पक्ष बनकर खड़े हुए। स्टेडियम जैसी मांग के लिए तत्कालीन सांसद गंगाराम को घेरने का साहस हो या सत्ता की आंखों में खटकने का जोखिम—कलम के सिपाहियों और अनाम सहयोगियों ने हमेशा पेयजल, सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की लौ जलाए रखी।

आज भी जिला निर्माण, पुल, स्टेडियम, बटेश्वर का समग्र विकास, रेल विस्तार और चंबल नहर को पूरा करने जैसी बुनियादी मांगें बाह की रीढ़ बनी हुई हैं। स्टेडियम के नाम पर केवल घोषणाओं का फर्श बिछा है। जरूरत इस बात की है कि बाह को केवल दस्यु इतिहास की एक भूली-बिसरी विरासत मानकर न छोड़ा जाए, बल्कि उन अनाम कर्मयोगियों के सपनों को पूरा करते हुए इस क्षेत्र को उसका वास्तविक हक और सम्मान दिया जाए।

Leave a Comment