*मोटर यान अधिनियम के लंबित ई-चालानों के निस्तारण हेतु 28 नवम्बर को आयोजित होगी विशेष लोक अदालत*

————————————
*ई-चालानों का भुगतान केवल E-Payment Setu के माध्यम से होगा, नकद भुगतान की सुविधा नहीं होगी*
माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के आदेशानुसार दिनांक 28.11.2026 को मोटर यान अधिनियम की विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत जनपद न्यायालय, एटा परिसर में स्थापित ई-सेवा केन्द्र के माध्यम से ई-चालानों का निस्तारण केवल E-Payment Setu के माध्यम से ही किया जायेगा एवं ई-चालानों का निस्तारण नकद भुगतान प्राप्त कर नहीं किया जायेगा।
जनपद एटा आम-जनमानस को सूचित किया जाता है कि मोटर यान अधिनियम के अंतर्गत यातायात नियमों के उल्लंघन के संबंध में लंबित ई-चालानों के निस्तारण हेतु संबंधित वाहन स्वामी/चालान धारक e-Courts Services App अथवा www.ecourts.gov.in पर जाकर या ई-सेवा केन्द्र, जनपद न्यायालय परिसर, एटा पर संपर्क कर/उपस्थित होकर दिनांक 28.11.2026 को आयोजित मोटर यान अधिनियम की विशेष लोक अदालत में ई-चालानों का निस्तारण कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इससे आम-जन को ई-चालानों के निस्तारण के लिए अनावश्यक रूप से विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी तथा समय एवं श्रम की बचत होगी।
अतः जनपद के ऐसे सभी वाहन स्वामी/चालान धारक, जिनके ई-चालान लंबित हैं, वे दिनांक 28.11.2026 को आयोजित मोटर यान अधिनियम की विशेष लोक अदालत में e-Courts Services App अथवा www.ecourts.gov.in पर जाकर या जनपद न्यायालय, एटा परिसर स्थित ई-सेवा केन्द्र पर उपस्थित होकर अपने ई-चालान से संबंधित जानकारी प्राप्त कर नियमानुसार उसके निस्तारण की कार्यवाही कर सकते हैं।














