WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बागेश्वर धाम सरकार पर कथित अनर्गल टिप्पणी के विरोध में बिलासपुर में गरजा शिष्य मंडल, अखिलेश यादव और दामोदर यादव का पुतला दहन

बागेश्वर धाम सरकार पर कथित अनर्गल टिप्पणी के विरोध में बिलासपुर में गरजा शिष्य मंडल, अखिलेश यादव और दामोदर यादव का पुतला दहन

 

साधु-संतों के सम्मान और सनातन धर्म की अस्मिता के लिए एकजुट हुए सनातनी, देवकीनंदन चौक पर किया विरोध प्रदर्शन

 

बिलासपुर, 19 नवंबर 2026।

 

पूज्य बागेश्वर धाम सरकार एवं सनातन धर्म को लेकर की जा रही कथित आपत्तिजनक बयानबाजी के विरोध में गुरुवार को बिलासपुर में श्री बागेश्वर धाम शिष्य सेवा मंडल के तत्वावधान में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। देवकीनंदन चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में अखिलेश यादव एवं दामोदर यादव के पुतले का दहन कर उनके बयानों के प्रति विरोध और आक्रोश व्यक्त किया गया।

 

 

इस विरोध प्रदर्शन में अखिलेश यादव एवं पप्पू यादव के खिलाफ पुतला दहन किया गया। उपस्थित सभी सनातन धर्म प्रेमियों ने एक स्वर में कहा कि सनातन धर्म की आस्था, हमारे आराध्य और हमारी धार्मिक परंपराओं के विषय में किसी भी प्रकार की भ्रामक बयानबाजी स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

चरण सेवक कामेश उपाध्याय ने कहा कि साधु-संतों का अपमान सनातन संस्कृति का अपमान है। पूज्य गुरुदेव बागेश्वर धाम सरकार के प्रति अनर्गल टिप्पणी और सनातन धर्म को लेकर की जा रही बयानबाजी का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरुदेव का सम्मान और सनातन धर्म की अस्मिता हमारे लिए सर्वोपरि है।

 

डॉ. विनोद तिवारी, बागेश्वर धाम मंडल प्रमुख ने कहा कि सनातन धर्म भारत की हजारों वर्षों पुरानी सांस्कृतिक विरासत है। संत-महात्माओं का सम्मान भारतीय संस्कृति की पहचान है। किसी भी व्यक्ति को धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचाने वाली बयानबाजी से बचना चाहिए। सनातन समाज की एकता और जागरूकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

 

मुकेश नामदेव ने कहा कि पूज्य संतों और धर्मगुरुओं के प्रति सम्मान बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। धार्मिक विषयों पर मर्यादित भाषा और सकारात्मक संवाद होना चाहिए। किसी भी प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा।

 

महेंद्र जैन, वंदे मातरम मित्र मंडल ने कहा कि सनातन संस्कृति केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार, सद्भाव और मानव कल्याण का संदेश देने वाली जीवन पद्धति है। सनातन धर्म के सम्मान और सामाजिक एकता के लिए सभी को एकजुट होकर आगे आना चाहिए।

 

कविता चौबे ने कहा कि धर्म और आस्था के विषय में किसी भी प्रकार की अभद्र या अपमानजनक टिप्पणी समाज में अनावश्यक तनाव पैदा करती है। साधु-संतों का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों का अभिन्न हिस्सा है। महिलाओं सहित प्रत्येक सनातनी को अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूक रहना चाहिए।

 

कल्पना शांडिल्य ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा और संस्कृति के सम्मान के लिए समाज का जागरूक एवं संगठित होना आवश्यक है। पूज्य गुरुदेव और संत समाज के प्रति सम्मान बनाए रखना चाहिए। धार्मिक आस्थाओं के विषय में मर्यादा और शालीनता का पालन सभी को करना चाहिए।

 

कार्यक्रम में बागेश्वर धाम मंडल प्रमुख डॉ. विनोद तिवारी, वंदे मातरम मित्र मंडल से महेंद्र जैन, प्रभारी मुकेश नामदेव, मुकेश शास्त्री, प्रभारी प्रियंका सिंह, क्षमा सिंह, बिंदु कछवाहा, कविता चौबे, कल्पना शांडिल्य, सरिता तिवारी संगीता तिवारी लिली ठाकुर राम शर्मा प्रफुल्ल मिश्रा राखी शर्मा किरण मिश्रा अंजना मजूमदार चंचल यादव विनीता वैद्य छिपरा भौमिक सहित शिष्य मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के माध्यम से सभी उपस्थित सदस्यों ने सनातन धर्म की एकता, साधु-संतों के सम्मान, धार्मिक सद्भाव और भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

 

जारीकर्ता:

श्री बागेश्वर धाम शिष्य सेवा मंडल

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

 

चरण सेवक – कामेश उपाध्याय,

Leave a Comment