WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अधिकारियों द्वारा सीयूजी फोन नहीं उठाना सरकार की छवि को कर रहा है धूमिल” : अरविन्द सिंह चौहान

“अधिकारियों द्वारा सीयूजी फोन नहीं उठाना सरकार की छवि को कर रहा है धूमिल” : अरविन्द सिंह चौहान

—————————————–

एटा 19 नवम्बर। विश्व हिन्दू परिषद, ब्रज प्रान्त के प्रान्त सह विशेष सम्पर्क प्रमुख अरविन्द सिंह चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे कि प्रदेश के सभी प्रशासनिक अधिकारी अपने सीयूजी (CUG) फोन अनिवार्य रूप से उठाएं तथा जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका तत्काल निराकरण सुनिश्चित करें।

लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि ब्रज प्रान्त के कुछ प्रशासनिक अधिकारी मुख्यमंत्री जी के इन निर्देशों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। स्थिति यह है कि कई अधिकारी स्वयं अपना सीयूजी फोन उठाना उचित नहीं समझते और उनके स्थान पर उनके अधीनस्थ कर्मचारी फोन उठाकर एक ही रटा-रटाया जवाब देते हैं कि “साहब मीटिंग में हैं, मैं बाद में बात कराता हूं।” लेकिन इसके बाद न तो संबंधित अधिकारी का फोन आता है और न ही समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कार्रवाई होती है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशैली से आम जनता, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों में असंतोष बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री जी की मंशा जनता को त्वरित न्याय एवं समस्याओं से राहत दिलाने की है, लेकिन कुछ अधिकारियों की लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना रवैया प्रदेश सरकार की छवि को नुकसान पहुंचा रहा है।

अरविन्द सिंह चौहान ने कहा कि अधिकारी यह न भूलें कि उनका दायित्व जनता की सेवा करना है, न कि जनता की समस्याओं से बचना। यदि यही स्थिति बनी रही और अधिकारियों ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया तो इसका नकारात्मक प्रभाव आगामी विधानसभा चुनावों में भी देखने को मिल सकता है।

उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि अधिकारियो को सीयूजी फोन उठाने एवं जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण संबंधी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा ऐसे लापरवाह अधिकारियों की जवाबदेही तय कर उनके विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए, जिससे आम जनता को शासन-प्रशासन का वास्तविक लाभ मिल सके।

Leave a Comment