*एटा – विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत पुलिस लाइंस में सेक्टर ऑफिसर एवं सेक्टर पुलिस ऑफिसर को पीपीटी के माध्यम से दिया गया समन्वयक प्रशिक्षण।*
आज दिनांक 13.11.26 को विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत आज पुलिस लाइन एटा में सेक्टर ऑफिसर एवं सेक्टर पुलिस ऑफिसर का समन्वयक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जनपद में निर्वाचन कार्य हेतु 165 सेक्टर ऑफिसर एवं 165 सेक्टर पुलिस ऑफिसर की तैनाती की गई है, इसके अतिरिक्त 19-19 अधिकारी रिजर्व में रखे गए हैं। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को पीपीटी के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों का भ्रमण कर संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण करें तथा पेयजल, विद्युत, रैंप, बाउंड्रीवॉल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का सत्यापन कर रिपोर्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध कराएं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एम. अरुन्मोली, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि., अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री अजय नारायण सिंह एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री रमेश मौर्य सहित समस्त क्षेत्राधिकारीगण उपस्थित रहे।














