WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

दो महीने में घर-घर पानी नहीं पहुंचा तो लखनऊ दौड़ा दूंगा, जलकल विभाग के अधिकारी पर भड़के सत्येन्द्र बारी

अनुराग सिंह की खास रिपोर्ट।

 

 

दो महीने में घर-घर पानी नहीं पहुंचा तो लखनऊ दौड़ा दूंगा, जलकल विभाग के अधिकारी पर भड़के सत्येन्द्र बारी।

 

 

चंदौली/चौपाल

ग्राम निंबूपुर जनपद चंदौली में

जनसुनवाई में अधिकारियों को दिया कड़ा अल्टीमेटम, गरीबों के चरणों के पास जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं

 

जनसुनवाई के दौरान राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येन्द्र कुमार बारी का सख्त अंदाज देखने को मिला। घर-घर पेयजल आपूर्ति का मुद्दा उठते ही उन्होंने जलकल विभाग के अधिकारी को दो टूक शब्दों में चेतावनी दे दी।

 

सत्येन्द्र बारी ने कहा, जनता को पानी के लिए परेशान नहीं होने दूंगा। दो महीने का समय है। हर घर में पानी पहुंचना चाहिए। नहीं तो लखनऊ दौड़ा दूंगा।

 

जनसुनवाई में बिजली विभाग, समाज कल्याण विभाग, राजस्व विभाग, सिंचाई विभाग और जलकल विभाग के अधिकारी मौजूद थे। तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जेई और अधिशासी अभियंताओं की मौजूदगी में जब पेयजल की समस्या सामने आई तो सत्येन्द्र बारी का पारा चढ़ गया।

 

जनसुनवाई की सबसे चर्चित तस्वीर वह रही, जब जिन अधिकारियों से सत्येन्द्र बारी सख्ती से जवाब मांग रहे थे, उन्हीं अधिकारियों के सामने वे गरीबों और बुजुर्गों के चरणों के पास जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनते नजर आए।

 

जनता कुर्सी पर और नेता जमीन पर। गरीबों के लिए विनम्रता, बुजुर्गों के लिए सम्मान और अधिकारियों की लापरवाही पर सख्त तेवर, यही अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

इस दौरान आशीष पटेल, मंडल अध्यक्ष भाजपा संदीप पटेल, सागर पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

 

बताया जा रहा है कि सत्येन्द्र बारी की इस कार्यशैली को लेकर चट्टी-चौराहों पर चर्चा का माहौल है।

Leave a Comment