अनुराग सिंह की खास रिपोर्ट।
चंदौली के नौबतपुर का घोड़ा बिहार की धरती पर दिखाएगा अपना दमखम, बाहुबली अनंत सिंह की बेटी की शादी में होगा शामिल।।
चंदौली (सैयदराजा)।
जनपद चंदौली के सैयदराजा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नौबतपुर का एक खास घोड़ा इन दिनों इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह घोड़ा जल्द ही बिहार की धरती पर अपनी तेज रफ्तार और करतब का जलवा बिखेरता नजर आएगा। जानकारी के अनुसार, बिहार के पूर्व विधायक अनंत सिंह की बेटी के आगामी शादी समारोह में शामिल होने के लिए नौबतपुर के इस घोड़े को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
शादी समारोह के दौरान आयोजित होने वाली पारंपरिक घुड़दौड़ और शाही बारात की शोभा बढ़ाने के लिए इस घोड़े को तैयार किया जा रहा है। नौबतपुर गांव के पशुपालकों और ग्रामीणों में इस बात को लेकर खासा उत्साह है कि उनके क्षेत्र का घोड़ा बिहार के इतने बड़े आयोजन में शिरकत करने जा रहा है।
समारोह में ले जाने से पहले घोड़े की खुराक, मालिश और रफ्तार के अभ्यास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि बिहार के विभिन्न हिस्सों से आने वाले नामी घोड़ों के बीच चंदौली के नौबतपुर का यह घोड़ा अपनी अलग पहचान बनाएगा और क्षेत्र का नाम रोशन करेगा।














