सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत एटा में भव्य शुभारंभ, कैलाश मंदिर में रुद्राभिषेक के साथ यात्रा का हुआ शुभारंभ, रिपोर्ट अंशुल शर्मा

*सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत एटा में भव्य शुभारंभ, कैलाश मंदिर में रुद्राभिषेक के साथ यात्रा का हुआ शुभारंभ*

——————————————

*एटा में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का गरिमामय शुभारंभ, कैलाश मंदिर में रुद्राभिषेक के साथ यात्रा रवाना*

—————————————-

*श्रद्धा एवं उत्साह के साथ एटा में “सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा” का शुभारंभ, कैलाश मंदिर बना आस्था का केंद्र*

—————————————-

*कैलाश मंदिर, एटा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का विधिवत शुभारंभ*

———————————————–

*लाइव प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री ने “सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा” को किया रवाना*

————————————————-

*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वर्चुअल संबोधन एवं लाइव प्रसारण के साथ यात्रा का शुभारंभ*

———————————————

 

*एटा, 19 अप्रैल 2026 (सू0वि0) ।* आस्था, परंपरा एवं सांस्कृतिक स्वाभिमान के प्रतीक “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के शुभ अवसर पर जनपद एटा में रविवार को अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। प्राचीन कैलाश मंदिर, एटा में भगवान शिव के समक्ष विधि-विधान से रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार, घंटानाद एवं “हर-हर महादेव” के गगनभेदी जयघोषों से गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मा० अध्यक्ष नगर पालिका परिषद एटा सुधा गुप्ता, प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद एटा पंकज गुप्ता, मा० विधायक सदर एटा विपिन कुमार वर्मा ‘डेविड’, मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, अपर उप जिलाधिकारी राजकुमार मौर्य तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एटा निहाल सिंह द्वारा संयुक्त रूप से भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर किया गया। सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, जनकल्याण तथा यात्रा की सफलता की कामना की।

तत्पश्चात जनपद एटा से 10 श्रद्धालुओं/कर्मचारियों का एक विशेष दल लखनऊ के लिए रवाना किया गया, जो राजधानी के गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा “सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा उत्तर प्रदेश” को हरी झंडी दिखाकर भव्य रूप से रवाना किया गया।

मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण का प्रतीक है। यह यात्रा समाज को अपनी आध्यात्मिक जड़ों से जोड़ने तथा गौरवशाली विरासत के प्रति नई पीढ़ी में जागरूकता उत्पन्न करने का कार्य करेगी।

जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देशन में रवाना हुआ एटा का श्रद्धालु दल राज्य स्तरीय यात्रा के साथ गुजरात स्थित विश्वविख्यात सोमनाथ धाम के लिए प्रस्थान कर चुका है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह जत्था 21 अप्रैल 2026 को सोमनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन एवं पूजन-अर्चन करेगा।

एटा से लेकर लखनऊ तक उमड़ी आस्था की यह लहर जनमानस में सांस्कृतिक स्वाभिमान एवं धार्मिक चेतना का सशक्त संदेश दे रही है। “हर-हर महादेव” के जयघोषों के बीच आरंभ हुई यह यात्रा प्रदेश की एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक पहल के रूप में स्थापित हो रही है।

कार्यक्रम में मा0 अध्यक्ष नगर पालिका परिषद एटा सुधा गुप्ता, प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद एटा पंकज गुप्ता, माननीय विधायक सदर विपिन कुमार वर्मा ‘डेविड’, मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, अपर उप जिलाधिकारी राजकुमार मौर्य, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एटा निहाल सिंह सहित अन्य गणमान्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment