WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अपना घर आश्रम ने 9 साल से बिछड़े पति – पत्नी को मिलाया, परिजनों ने खुशी जताई, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

अपना घर आश्रम ने 9 साल से बिछड़े पति – पत्नी को मिलाया, परिजनों ने खुशी जताई

 

आगरा । ताजनगरी आगरा के अपना घर आश्रम द्वारा बिछड़े मानसिक विमंदितों की नियमित जब 9 वर्ष बाद एक पति – पत्नी का मिलन हुआ आठ वर्ष पूर्व कैथूनी पोल थाना क्षेत्र से नरेंद्र सिंह द्वारा एक लावारिस मानसिक विमंदित महिला के विषय में सूचना मिली तो अपना घर आश्रम की रेस्क्यू टीम द्वारा तुरंत उसे अपना घर आश्रम में आश्रय देकर चिकित्सा सेवा प्रारम्भ की गई।

इस महिला की काउंसलिंग अधिकारी कमल सिंह द्वारा पुछताछ में अपना नाम पुनीता बताया लेकिन वह अपने परिजनों और निवास स्थान के विषय में कोई जानकारी नहीं दे पा रही थी। जैसे जैसे उसकी चिकित्सा हुई तो वह लगभग आठ वर्ष बाद अपने परिवार के विषय में कुछ जानकारी दे पाई।अपना घर की पुनर्वास टीम कमल सिंह समाजसेवी जनपद आगरा द्वारा उसके बताए गए नाम पते के आधार पर खोज की तो पाया की वह बिहार के हलीमपुर, मुजफ्फरपुर की रहने वाली है। उसके पति सिकिंद राय से बात होने पर वह तुरंत कोटा के लिए रवाना हुए।

अपना घर आश्रम में जैसे ही उसकी मुलाक़ात पत्नी पुनीता से हुई तो पत्नी पुनीता अपने पति के पैरों से लिपट कर फफक फफक कर रोने लगी।उसके पति के साथ उनकी बहिन और भतीजा भी आया और उन्होंने बताया कि पुनीत मानसिक रूप से अस्वस्थ है और नो वर्ष पूर्व 2017 में बिना बताए घर से निकल गई थी। परिजनों ने उसे तलाश करने की बहुत कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।हमें अपना घर आश्रम के काउंसलिंग अधिकारी कमल सिंह ने जब पुनीता की फ़ोन के माध्यम से फ़ोटो दिखाई तो हमारी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा और हम कोटा के लिए रवाना हो गए।उसके पति सिकिंद राय ने कहा कि अपना घर आश्रम के इस पावन कार्य को हम कभी नहीं भूल पाएंगे। अब घर परिवारीजनों का चहरा फूल की तरह खिला,खुशी की लहर दौड़ी ।

Leave a Comment