ब्रेकिंग …………………………
@@ मेजर्स एन.पी. पटेल एंड कंपनी अहमदाबाद (गुजरात) के अवर अभियंता रितेश सिंह के निर्देशन में जल निगम (नगरीय) द्वारा एटा नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 एवं वार्ड संख्या 21 के मध्य बॉर्डर पर स्थित गली बलदेव सहाय के अंदर खुदाई कर डाली गई पाइपलाइन के बाद जगह जगह पड़ी मिट्टी एवं सी.सी. सड़क को तोड़ने से निकले पत्थर के टुकड़ों तथा जगह-जगह हो रहे गड्ढों के चलते उड़ती हुई धूल एवं गंदगी से बज बजाती हुई नालियों से निकलने वाली बदबू के चलते क्षेत्रवासी नारकीय जीवन जीने को हो रहे हैं मजबूर !
@@ क्षेत्रवासियों द्वारा कई बार कार्यदाता एजेंसी का कार्य देख रहे अवर अभियंता रितेश सिंह से फोन पर पाइपलाइन के लिए खुदाई किऐ गये उबड खाबड गड्ढों को समतल किए जाने हेतु गुहार लगाऐ जाने के पश्चात भी नहीं हो रही कोई सुनवाई ।
@@ मोहल्ला गली बलदेव सहाय के नन्हे मुन्ने बच्चे दीपावली पर्व से पूर्व गली की नारकीय स्थिति को लेकर हो रहे हैं परेशान , बच्चों ने नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा श्रीमती सुधा गुप्ता से दीपावली से पूर्व गली बलदेव सहाय की उबड खाबड गड्ढायुक्त सड़क को ठीक करने की लगाई गुहार ! रिपोर्ट – दैनिक दीक्षित टाइम्स एटा
















