WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

संजय शर्मा पुनः बने समाजवादी युवजन सभा के जिला सचिव, कार्यकर्ताओं में हर्ष

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे (ब्यूरो चीफ सोनभद्र)

चोपन (सोनभद्र)। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष बबलू धांगर ने प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर चोपन निवासी संजय शर्मा को एक बार फिर संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें पुनः समाजवादी युवजन सभा का जिला सचिव मनोनीत किया गया है।

संजय शर्मा के पुनः मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नौजवानों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि संजय शर्मा के संगठन में सक्रिय रहने से युवा विंग को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि युवाओं की यह एकजुटता आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी।

मनोनयन की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और नवमनोनीत जिला सचिव को शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नजमुद्दीन, सतदेव पांडे, सुल्तान कुरैशी, रमेश सोनी, सतीश यादव, नसरुद्दीन, उपेंद्र सेन, महेंद्र निषाद, नरेश यादव, अमन खान, शाहिद कुरैशी सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment