*अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई, दो खेत स्वामियों पर चार लाख का जुर्माना*

*एटा* । जनपद में बिना अनुमति मिट्टी का अवैध खनन कराने के दो मामलों में जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने कार्रवाई करते हुए दो खेत स्वामियों पर दो-दो लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। जांच में तहसील एटा सदर के ग्राम पूरा निवासी अंगूरी देवी और तहसील जलेसर के ग्राम जमालपुर गादुरी निवासी वीरपाल सिंह अवैध खनन के दोषी पाए गए।
नोटिस और पक्ष सुनने के बाद जांच आख्या एवं अभिलेखों के आधार पर दोनों मामलों में अवैध खनन की पुष्टि हुई। उत्तर प्रदेश उपखनिज परिहार नियमावली-2021 के तहत कुल चार लाख रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति खनन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
*पूरा समाचार आगे अंक में पढ़ें….*
















