जमीन का एक टुकड़ा… और सड़क पर ईंट-पत्थरों की जंग!
उत्तरप्रदेश
औरैया जिले में जमीन के विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि दो पक्ष आमने-सामने आ गए। घर निर्माण के दौरान शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और पथराव में बदल गया। दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर बरसाए गए मामला फफूंद थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब सवाल यह है कि आखिर जमीन के एक टुकड़े के लिए लोग अपनी जान जोखिम में डालने से भी पीछे क्यों नहीं हटते? जिस जमीन के लिए आज ईंट-पत्थर चल रहे हैं, आखिरकार उसी जमीन पर खड़े होकर जिंदगी गुजारनी है या फिर जेल की सलाखों के पीछे? जमीन का विवाद अदालत में सुलझाइए, सड़क को अखाड़ा मत बनाइए!
*वायरल वीडियो।*
















