*जिला मुख्यालय के ठीक नाक के नीचे, कोतवाली नगर क्षेत्र के जीटी रोड कचहरी तिराहे पर आइए। इसी सड़क से जिलाधिकारी (DM) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के दफ्तरों के लिए पहिए घूमते हैं। लेकिन विडंबना देखिए कि जिस वीआईपी और व्यस्त मार्ग पर वीवीआईपी मूवमेंट रहता है, वहां आज ‘यातायात माह’ के पहले ही दिन नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और पूरा प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।*
*त्योहारी सीजन में जेबें गर्म करने की अंधी होड़ में इलेक्ट्रॉनिक दुकानदारों ने इंसानियत और कानून, दोनों को ताक पर रख दिया है। दुकानदारों ने अपनी हदें लांघते हुए टी.वी., फ्रिज, वाशिंग मशीन और भारी-भरकम सामान सीधे जीटी रोड पर सजा दिए हैं।*

*सड़क का बड़ा हिस्सा दुकानों की भेंट चढ़ चुका है, और जो थोड़ी बहुत जगह बची थी, उस पर खरीदारी करने आने वाले लोग अपनी कारें और मोटरसाइकिलें बीच सड़क पर ही बेतरतीब पार्क करके गायब हो रहे हैं। त्योहार की इस उमड़ती भीड़ में अगर कोई एंबुलेंस फंस जाए या कोई तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित हो जाए, तो पलभर में यहां भीषण नरसंहार जैसा हादसा हो सकता है। क्या प्रशासन किसी बड़े जनाजे के निकलने का इंतजार कर रहा है?*
















