WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

चेकिंग के दौरान कुल 226 वाहनों का चालान कर ₹ 4,41,500 का सम्मन शुल्क किया, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा

 

 

*एटा: -“यातायात माह” के तहत चलाए जा रहे यातायात जागरूकता अभियान में यातायात पुलिस द्वारा आमजन को यातायात नियमों की जानकारी देकर किया गया जागरूक तथा चेकिंग के दौरान कुल 226 वाहनों का चालान कर ₹ 4,41,500 का सम्मन शुल्क किया।*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डा0 इलामारन जि. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सच्चिदानंद के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 02.11.2026 को “यातायात माह” के अंतर्गत जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा विशेष यातायात जागरूकता एवं चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा मोडिफाइड साइलेंसर, ब्लैक फिल्म, हूटर, सायरन, प्रेशर हॉर्न सहित अन्य यातायात नियम उल्लंघनों की गहन चेकिंग की गई तथा यातायात नियमों की जानकारी देकर पेंपलेट वितरण करते हुए जागरूक किया गया।

चैकिंग के दौरान –

• ड्रिंक एंड ड्राइव,

• तीन सवारी,

• बिना हेलमेट वाहन चलाना,

• काली फिल्म,

• नाबालिग चालक,

• बिना नंबर प्लेट,

• नो पार्किंग में खड़े वाहन,

•ओवर स्पीडिंग,

 

आदि नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर कुल 226 वाहनों के चालान किए गए तथा ₹ 4,41,500 का सम्मन शुल्क किया गया। “यातायात माह” के इस अवसर पर यातायात पुलिस द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए और पैंपलेट बांटकर आमजन को जागरूक किया गया और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने, हेलमेट/सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करते हुए तथा सुरक्षित यातायात में सहभागी बनने की अपील की गई।

Leave a Comment