दो शातिर चोर गिरफ्तार।चार लाख की ज्वैलरी बरामद।
कासगंज,

थाना सोरों निवासी सुन्दर पाल पुत्र राम स्वरूप निवासी मो. रामसिंह पुरा ने थाने को सूचना दी थी कि जब वह पूरे परिवार सहित नगरिया , अपने मकान पर ग ए हुए थे तभी अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़ कर सभी जेवरात और 20,000 रु नकद चुरा लिये। इस सूचना पर थाना सोरों में मुअसंं 415/26 धारा 131(4) 305 बीएन एस पंजीकृत किया गया। पुलिस कार्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने पत्रकारों को बताया कि इस चोरी का अनावरण सोरों पुलिस द्वारा करते हुए दो शातिर चोर गिरफ्तार किए गए हैं जिनका नाम सनी जाटव पुत्र राममूर्ति निवासी बदरिया थाना सोरों , कासगंज तथा शिवम् उर्फ भूरा पुत्र विजेन्द्र निवासी बदरिया थाना सोरों , कासगंज हैं। इनसे चार लाख रुपए मूल्य के पीली और सफेद धातु के आभूषण और 5,200 रुपए नकद बरामद किए गए हैं उन्होंने बताया कि सनी पर सौलह मुकदमे संगीन अपराधों में दर्ज है।














