WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

महाराज जी ने ‘‘मिली नर देह यह तुमको बनाओ काज कुछ अपना। पचो मत आय यहि जग में जानियो रैन का सपना।’’BMF News

 

 

कछवां/मझवां (मीरजापुर) 31 अक्टूबर। जयगरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज जी महाराज अपनी 108 दिवसीय शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध आध्यात्मिक-वैचारिक जनजागरण यात्रा के 71वें पड़ाव पर मझवां ब्लाक के ग्राम महामलपुर में पधारे। भारी संख्या में उपस्थित भाई-बहनों ने जयगुरुदेव उद्घोष के साथ गाजे-बाजे व पुष्प वर्षा करके इस यात्रा का स्वागत किया। आज यहाँ आयोजित सत्संग संदेष में महाराज जी ने ‘‘मिली नर देह यह तुमको बनाओ काज कुछ अपना। पचो मत आय यहि जग में जानियो रैन का सपना।’’ पंक्तियों को उद्धृत करते हुये कहा कि 84 लाख योनियों में सर्वश्रेष्ठ मानव शरीर आपको मिल गया है। प्रभु के अलावा कोई नहीं जानता कि यह दुनियां कब बनी। लेकिन इतना अवष्य मालूम है कि हम लोग युगों-युगों से जन्म-मरण के बन्धन में बराबर धक्के खा रहे हैं। दयालु प्रभु ने अपने जीवों को कष्ट में देख कर इस धरा पर संतों को भेजा, जिन्होंने अपना परिचय देते हुये कहा ‘‘हम आये वहि देष से जहां तुम्हारो धाम, तुमको घर पहुंचावना एक हमारो काम।’’ इसलिये आप सन्त सत्गुरु के सानिध्य में आकर ‘सुरत शब्द नाम योग की साधना का रास्ता लेकर अपना आत्म कल्याण करा लें। यही मानव शरीर पाने का मुख्य उद्देष्य है। गृहस्थ आश्रम में रहकर मेहनत व ईमानदारी से रोजी-रोटी कमायें। शाकाहारी रहें तथा नषों से मुक्त रहें। हमारी संस्था ने एक-एक गांव गोद लेकर शाकाहारी-सदाचारी व नषामुक्त बनाने और परस्पर प्रेम सद्भाव से रहने का अभियान चलाया है। समय की मांग है कि अच्छा समाज बनाने व अच्छा समय लाने के लिये मानव धर्म अपनायें।

महाराज जी ने उपस्थित जनसमूह को आत्म कल्याण एवं प्रभु प्राप्ति का सरल मार्ग बताते हुये सुमिरन, ध्यान, भजन करने की विधि को विस्तार से समझाया और इसे नित्य करने का आग्रह किया एवं कहा कि मार्ग सच्चा है, करेंगे तो अनुभव होगा और लोक-परलोक दोनों बनेगा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष घूरन प्रसाद, संगठन मंत्री व प्रवक्ता मोती लाल सिंह, ऋशिलाल पटेल, बृजेष सिंह, ग्राम प्रधान मुकेष, पूर्व वन दरोगा वीरेन्द्र कुमार, सूर्यबली यादव, गंगा उपाध्याय एवं सहयोगी संगत आजमगढ़ के रामचरन यादव, कमला प्रसाद मौर्य, जीतेन्द्र सरोज, फूल बदन मौर्य आदि मौजूद रहे। आयोजन में रामकीरत पटेल, सुषील सिंह, संजीव सिंह का विषेश सहयोग रहा। पुलिस-प्रषासन का षांति व्यवस्था में सराहनीय सहयोग रहा।

ंकार्यक्रम के बाद सभी के कल्याण की मंगल कामना करते हुये धन्यवाद ज्ञापित करते हुये जनजागरण यात्रा अपने 73वें पड़ाव कछवां रोड स्टेषन एवं लोकपति त्रिपाठी उ.मा. विद्यालय के पास ग्राम भैंसा ब्लाक मझवां के लिये प्रस्थान कर गई। यहां कल (आज) प्रातः 11 बजे से सत्संग कार्यक्रम आयोजित है।

 

 

(मोतीलाल सिंह)

संगठन मंत्री व प्रवक्ता

मो. 9793962147

Leave a Comment