WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

NH-9 पर खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, गाजियाबाद के तीन लोगों की मौतBMF News

ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़

NH-9 पर खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, गाजियाबाद के तीन लोगों की मौत

हापुड़ जिले में थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में ग्राम शाहपुर जट के पास मंगलवार दोपहर NH-9 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे किनारे खड़ी पिकअप से मोटरसाइकिल टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई।पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार गोविंद (35), रवि (37) और ब्रजेश (45), निवासी नंदग्राम, गाजियाबाद, अपने मकान मालिक के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गढ़ गंगा जा रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल हाईवे किनारे खड़ी पिकअप में पीछे से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी हापुड़ भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।सूचना मिलने पर थाना बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया। पुलिस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।।

पंडित मुरलीधर शर्मा पत्रकार

Leave a Comment