WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बीज विक्रय प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी, गेहूं सहित विभिन्न बीजों के नमूने लिए गए तथा अनियमितताओं पर नोटिस जारी, रिपोर्ट दया नन्द यादव किसान पत्रकार BMF News

*जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद एटा की तीनों तहसीलों में बीज विक्रय प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी, गेहूं सहित विभिन्न बीजों के नमूने लिए गए तथा अनियमितताओं पर नोटिस जारी*

एटा, 27 अक्टूबर 2026। शासन के निर्देशों एवं जिलाधिकारी महोदया के आदेशों के अनुपालन में किसानों को रबी सीजन में गुणवत्तायुक्त बीज निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराने तथा बीज विक्रय में अनियमितताओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आज जनपद एटा की तीनों तहसीलों—सदर, जलेसर एवं अलीगंज में बीज विक्रय प्रतिष्ठानों पर एक साथ सघन छापेमारी एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर बीज के नमूने लिए गए तथा अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए।

*तहसील जलेसर में सघन निरीक्षण*

तहसील जलेसर में उप जिलाधिकारी पीयूष रावत एवं जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह की संयुक्त टीम द्वारा बीज विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम हलधर सीड्स का निरीक्षण कर गेहूं के 10 नमूने लिए गए। इसके उपरांत मिथिला हाइब्रिड सीड का निरीक्षण किया गया, जहां पैकिंग व्यवस्थित न पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया गया।

कोसमा क्षेत्र में आकांक्षा ट्रेडर्स, मां कैलाश खाद बीज भंडार एवं कुशवाहा खाद बीज भंडार का निरीक्षण कर नमूने लिए गए। मां कैलाश खाद बीज भंडार को नोटिस जारी किया गया। इसके अतिरिक्त रवि ट्रेडर्स, जलेसर से बीज का एक नमूना लिया गया। अशोक खाद बीज भंडार, जलेसर तथा आकाश खाद भंडार के अभिलेखों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के संबंध में संबंधित प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया गया।

*तहसील सदर में कार्यवाही*

तहसील सदर में उप जिलाधिकारी सदर स्वेता सिंह एवं उप कृषि निदेशक सुमित पटेल की संयुक्त टीम द्वारा गांधी मार्केट, रेलवे रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में बीज विक्रय प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गई। निरीक्षण के दौरान बीज के नमूने लिए गए तथा पाई गई कमियों एवं अनियमितताओं के संबंध में संबंधित विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए।

तहसील अलीगंज में छापेमारी

तहसील अलीगंज में अपर जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार चौरसिया ,सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता,पटल सहायक के साथ विभिन्न बीज विक्रय प्रतिष्ठानों जैसे- मनोज खाद भण्डार धूमरी,राधे राधे खाद भंडार,धूमरी राधा रमण खाद बीज भंडार,शिवम बीज भंडार धूमरी,मुखिया जी खाद भंडार आदि पर छापेमारी की गई। इस दौरान बीज के नमूने एकत्रित किए गए तथा अनियमितताएं पाए जाने पर दो दुकानों को नोटिस जारी किए गए।

जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने जनपद के समस्त बीज विक्रेताओं को निर्देशित किया कि रबी सीजन में किसानों को गुणवत्तायुक्त एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप बीज उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बीज की बिक्री निर्धारित दरों पर ही की जाए तथा प्रत्येक विक्रय की पक्की रसीद किसान को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, सभी विक्रेता अपने लाइसेंस एवं प्राधिकार संबंधी अभिलेख अद्यतन रखें और नियमानुसार आवश्यक प्रविष्टियां सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराना कृषि विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बीज की गुणवत्ता, निर्धारित दरों, पैकिंग एवं अभिलेखों से संबंधित नियमों का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अनियमितता पाये जाने पर संबंधित विक्रेता पर बीज अधिनियम, 1966 तथा अन्य लागू विधिक प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिला कृषि अधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जनपद में बीज विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि किसानों को रबी की बुवाई के लिए गुणवत्तायुक्त बीज,कीटनाशक उचित दरों पर उपलब्ध हो सकें।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆🏻

Leave a Comment