WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एटा में 31 अक्टूबर को लगेगा विधानसभा स्तरीय रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर, रिपोर्ट पवन यादव

*एटा में 31 अक्टूबर को लगेगा विधानसभा स्तरीय रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर*

Oplus_131072

*डॉ. जेड.एच. पीजी कॉलेज में पूर्वाह्न 10 बजे से होगा आयोजन, प्रतिष्ठित कंपनियां करेंगी अभ्यर्थियों का चयन*

 

*एटा, 27 अक्टूबर 2026 (सू0वि0)।* शासन के निर्देशों के क्रम में रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, एटा एवं डॉ. जेड.एच. पीजी कॉलेज, आगरा रोड, एटा के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से डॉ. जेड.एच. पीजी कॉलेज, आगरा रोड, एटा में विधानसभा स्तरीय एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर उनकी योग्यता के अनुरूप अच्छे वेतन पर रोजगार हेतु चयन किया जाएगा। यह रोजगार मेला जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए सर्वप्रथम रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीयन सुनिश्चित करें। साथ ही, अपनी शैक्षिक योग्यता, आयु एवं वर्ग के अनुरूप पोर्टल पर प्रदर्शित कंपनियों में ऑनलाइन आवेदन भी अवश्य कर दें, जिससे रोजगार मेले में प्रतिभाग कर चयन प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकें।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने जनपद के अधिक से अधिक इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर इस अवसर का लाभ उठाएं।

Leave a Comment