WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मेडिकल कॉलेज एटा में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत जनपद स्तरीय एबीडीएम कार्यशाला संपन्न, रिपोर्ट डॉ विशाल गुप्ता

 

*मेडिकल कॉलेज एटा में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत जनपद स्तरीय एबीडीएम कार्यशाला संपन्न*

आज दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को वीरांगना अवंतीबाई लोधी ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, एटा में आज आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के अंतर्गत जनपद स्तरीय कार्यशाला एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों एवं निजी अस्पतालों के संचालकों को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत देश में एकीकृत डिजिटल स्वास्थ्य इकोसिस्टम विकसित करने तथा सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य सेवाओं के बीच समन्वय स्थापित करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण बनाने के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री राजेंद्र प्रसाद मिश्रा , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. बलवीर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्र, आयुष्मान भारत के प्रदेश प्रभारी, उप मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोनू यादव सहित समस्त चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला का उद्देश्य जनपद में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना तथा सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जोड़कर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं गुणवत्ता में सुधार करना रहा।

Leave a Comment