WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी में बड़ा विस्तार: यासीन खान राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त, देश भर के शीर्ष पदाधिकारियों ने दी बधाई

सिम्मी भट्टी की खास रिपोर्ट।

नई दिल्ली( राष्ट्रीय कार्यालय ), भारतीय मीडिया फाउंडेशन (BMF) नेशनल कोर कमेटी ने अपने देशव्यापी संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़, गतिशील एवं प्रभावकारी बनाने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। संगठन की नेशनल कोर कमेटी एवं केंद्रीय प्रबंधन की सहमति से जनपद मिर्जापुर, रसूलपुर (पोस्ट अगरसंड) निवासी यासीन खान (पिता: स्व. सलीम खान) को राष्ट्रीय महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
यह घोषणा भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी की केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी राम आसरे जी द्वारा आधिकारिक रूप से की गई। उन्होंने बताया कि यासीन खान का लंबे समय से पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा एवं पत्रकारिता के गरिमापूर्ण वातावरण के निर्माण में अमूल्य योगदान रहा है।
: नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव का संकल्प एवं वक्तव्य
अपनी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव यासीन खान ने संगठन के संस्थापक गण श्री संजय कुमार मौर्य एवं एके बिंदुसार एवं संस्थापक प्रतिनिधि एवं समस्त केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने अपने संकल्प में कहा कि:
> “भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी द्वारा दी गई इस अत्यंत जिम्मेदारीपूर्ण भूमिका के लिए मैं केंद्रीय एवं राष्ट्रीय नेतृत्व का सहृदय आभार व्यक्त करता हूँ। मेरा मुख्य ध्येय देश के कोने-कोने में कार्य कर रहे निष्पक्ष, निर्भीक एवं शोषित पत्रकारों की आवाज़ बनना, पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए संघर्ष करना और संगठन की जनहितैषी नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना होगा।”
>
वरिष्ठता क्रम के अनुसार केंद्रीय एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं केंद्रीय संचालन मंडल किस समिति पर नियुक्तियां की गई है जिसमें प्रमुख रूप से–

करन छौकर जी केंद्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी, एवं दिल्ली केंद्र शासित राज्यों के मैनेजमेंट प्रभारी,

पंडित बालकृष्ण तिवारी जी राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय कोर कमेटी ,
राजेन्द्र वाघ जी संयुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष, कोर कमेटी,
रविकांत साहू जी केंद्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी,
मिथिलेश कुमार मौर्य जी संस्थापक प्रतिनिधि एवं राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन,
कृष्ण माधव मिश्रा जी केंद्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय सलाहकार परिषद ,
राम आसरे जी केंद्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय अनुशासन समिति एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी पत्रकार वीरेंद्र मेहरा जी केंद्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय जनरल असेंबली,
विजेंद्र बहादुर सिंह जी राष्ट्रीय अध्यक्ष, डिजिटल मीडिया सेल ,
निशाकांत शर्मा जी | राष्ट्रीय चेयरमैन, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल,
सुनील कुमार गुप्ता जी राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रिंट मीडिया सेल,
राममिलन जायसवाल जी राष्ट्रीय अध्यक्ष, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल,
सत्यदेव पांडे जी राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रकाशन एवं क्लाउड मीडिया सेल,
ममलेश मिश्रा जी राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूथ विंग ,
कृष्णकांत जायसवाल जी राष्ट्रीय प्रवक्ता

समस्त राष्ट्रीय नेतृत्व एवं समस्त जॉइंट केंद्रीय अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष एवं जॉइंट चेयरमैन , राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन, एवं राष्ट्रीय सलाहकार गण ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गण, राष्ट्रीय महासचिव गण, राष्ट्रीय सचिव गण, राष्ट्रीय पार्षद गण, समस्त प्रदेश अध्यक्ष गण एवं प्रदेश प्रभारी गण नियुक्ति पर अपनी सहमति व्यक्त करते हुए नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

: संगठन के मुख्य उद्देश्य, नीतियां एवं भावी कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए दिल्ली केंद्र शासित राज्यों के मैनेजमेंट प्रभारी एवं केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर ने कहा कि —
पत्रकार सुरक्षा एवं कानूनी संरक्षण: देश भर में पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों और हमलों के खिलाफ कानूनी व संगठनात्मक लड़ाई लड़ना।
प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया का सशक्तिकरण: ग्राउंड ज़ीरो और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को मुख्यधारा में सम्मानजनक स्थान व पहचान दिलाना।
स्वास्थ्य व कल्याण योजनाएं: आपदाग्रस्त, अस्वस्थ या आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकारों व उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना।
अनुशासन व पारदर्शिता: केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग और अनुशासन समिति के माध्यम से संगठन में उच्चतम नैतिक मानदंडों को बनाए रखना है।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment