कोतवाली/सिटी (मीरजापुर) 27 अक्टू.। ‘‘जयगुरुदेव महिमा सुनाने चले हैं।’’ जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा के राश्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज जी महाराज अपने षाकाहार-सदाचार, मद्यनिशेध जनजागरण यात्रा के साथ मीरजापुर जिले के 68वें पड़ाव ग्राम इंदीपर्वतपुर पधारे। स्थानीय भाई-बहनों ने दीप प्रज्वलित कलषों व फूल-मालाओं के साथ जनजागरण यात्रा का भव्य स्वागत किया। आज यहाँ आयोजित सत्संग संदेष में महाराज जी ने कहा कि अरे नर, नारियों! जब हम लोग इस संसार में पैदा हुये तो न कोई जाति-बिरादरी लेकर आये न कोई कौम या मजहब लेकर आये। सिर्फ नंगे रोते हुये पैदा हुये थे। बाद में जो अजार (तत्व) उस परमात्मा ने मन, बुद्धि, चित्त, अहंकार हमको बख्षे, उससे हमारे अन्दर चेतना आ गई। तब हमारा नाम पड़ गया। कर्मानुसार हमारी जाति-बिरादरी बन गई। धीरे-धीरे हमारा फैलाव दुनियां में होता चला गया। हम इस दुनिया के जड़ वस्तुओं को अपना समझकर इस नष्वर संसार में फंस गये और अंत में हम सब को खाली हाथ यहां से जाना है। आपके साथ जाति, बिरादरी, जमीन जायदाद कुछ भी नहीं जाने वाला। पद प्रतिश्ठा, षानो षौकत, षरीर के साथ सब यहीं ष्मषान घाट पर जल कर राख हो जायेगा तो आप खुद विचार करें कि क्या खाने, पीने, दुनियां बनाने और मर जाने के लिये ही हमको यह मनुश्य षरीर मिला था? भाई-बहनों! दुनिया के सारे काम काज करते हुये गृहस्थ आश्रम में रहकर एक घण्टा सुबह और एक घण्टा षाम को आप कलयुग की सरल साधना (नाम योग) सुमिरन, ध्यान, भजन कर लिया करें। जिससे आपकी आत्मा (रूह) नर्कों व दोजख में जाने से बच जाये। जयगुरुदेव नाम उस प्रभु का सिद्ध किया हुआ नाम है, संकट की घड़ी में जब आप सच्चे मन से पुकारोगे, हर जगह आपकी रक्षा और संभाल होगी। महाराज जी ने नामदान देकर सुमिरन, ध्यान, भजन की विधि को विस्तार से समझाया और इसे नित्य करने की अपील की।
महाराज जी ने आगे कहा कि सभी धर्मों में जीव हिंसा करना मना किया गया है, यदि हम किसी जीव को बना नहीं सकते हैं तो मिटाने का अधिकार भी हमारे पास नहीं है। सभी जीव उस प्रभु के बनाये हैं। यदि आपने बरखिलाफ काम किया तो कुदरत नाराज हो जायेगी। फिर उसके प्रकोप से सेकेण्डों में लाखों-करोड़ो लोग समाप्त हो जायं, कोई पता नहीं। इसलिये आप सब षाकाहार अपनायें और षराब जैसे नषों का परित्याग करें।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष घूरन प्रसाद, संगठन मंत्री व प्रवक्ता मोती लाल सिंह, जयेन्द्र प्रताप सिंह, प्रिया सिंह एवं सहयोगी संगत गोरखपुर के जयराम, रामदवन, षंखधारी, उमेष, हीरामन, मुन्नीलाल आदि मौजूद रहे। आयोजन में झुन्नन प्रजापति का विषेश सहयोग रहा।
सत्संग कार्यक्रम के बाद जनजागरण यात्रा अपने 69वें पड़ाव प्राथमिक विद्यालय के सामने का बगीचा ग्राम खजूरी ब्लाक सिटी के लिये प्रस्थान कर गई। यहां कल (आज) प्रातः 11 बजे से सत्संग कार्यक्रम आयोजित है।
(मोतीलाल सिंह)
संगठन मंत्री व प्रवक्ता
मो. 9793962147















