WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

देवकली में गरजी ब्राह्मण एकता परिषद की हुंकार, ब्राह्मणों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ एकजुटता का लिया संकल्पBMF News

अपर्णाभव पाठक की खास रिपोर्ट।

 

देवकली में गरजी ब्राह्मण एकता परिषद की हुंकार, ब्राह्मणों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ एकजुटता का लिया संकल्प।

 

: हालिया से पधारे संस्थापक उमाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक, विकास पांडे बने जमालपुर ब्लॉक अध्यक्ष।

 

देवकली, मिर्जापुर।

 

आज देवकली इंटर कॉलेज के प्रांगण में ब्राह्मण एकता परिषद मिर्जापुर की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले भर से सैकड़ों प्रबुद्ध ब्राह्मणजन एकत्रित हुए।

 

बैठक की अध्यक्षता ब्राह्मण एकता परिषद के संस्थापक आदरणीय श्री उमाकांत द्विवेदी जी ने की, जो हालिया से चलकर इस बैठक में शामिल होने आए थे।

 

बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध कवि सुरेंद्र मिश्र ‘अंकुर’ जी उपस्थित रहे। उनके साथ अशोक पाठक जी, राजेश जी, विकास पांडे जी, उमेश द्विवेदी जी और अपर्णाभव पाठक सहित सैकड़ों ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

आज के परिवेश में ब्राह्मण समाज के साथ हो रही उपेक्षा पर विशेष चर्चा –

 

बैठक में वर्तमान परिवेश में चाहे सरकार के स्तर पर हो या सामाजिक स्तर पर, ब्राह्मण समाज को चौतरफा जिस तरह से परेशान किया जा रहा है, उस गंभीर विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा समाज को दिशा दी है, लेकिन आज उसी समाज को निशाना बनाया जा रहा है। इसके लिए संगठित होकर अपने हक और सम्मान की लड़ाई लड़नी होगी।

 

विकास पांडे को मिली बड़ी जिम्मेदारी –

 

बैठक में सर्वसम्मति से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विकास पांडे जी को ब्राह्मण एकता परिषद, जमालपुर ब्लॉक का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मनोनयन पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया और उन्हें बधाई दी।

 

अंत में सभी ने ब्राह्मण एकता को और मजबूत करने तथा समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment