जनपद में भव्य रूप से मनायी गयी महर्षि वाल्मीकि जयंती।
महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मंदिरों में भव्य रूप से कार्यक्रमों का किया गया आयोजन।
प्रयागराज। महर्षि वाल्मीकि जयंती का जनपद में भव्य रूप से आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सोमवार को श्रृंगवेरपुर धाम में महर्षि वाल्मीकि जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा जिला प्रशासन एवं अखिल भारतीय रामायण मेला समिति श्रृंगवेरपुर धाम के निर्देशन एवं सहयोग से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के पीठाधीश्वर परम पूज्य स्वामी चिदानंद मुनि जी महाराज रहे। कार्यक्रम के आयोजन में रामायण मेला समिति श्रृंगवेरपुर के सचिव श्री उमेश चंद द्विवेदी का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। श्रृंगवेरपुर धाम में आयोजन के क्रम में श्रृंगी ऋषि एवं माता शांता का पूजन, गंगा पूजन एवं आरती का भी कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण का पाठ, भजन एवं दीप प्रज्वलन भी किया गया।
इस अवसर पर हनुमानगढ़ी अयोध्या धाम के परम पूज्य कमलनयन महाराज, अतुल महाराज, माधव महाराज, सांसद प्रवीण पटेल, विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य, अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल भंवरा आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। श्रृंगवेरपुर के साथ ही साथ लेटे हनुमान जी मंदिर, हनुमान मंदिर गोहरी रोड सोरांव, राम जानकी मंदिर सिरसा मेजा, महर्षि वाल्मीकि मंदिर लकटहा पनासा सहित अन्य स्थानों पर भव्य रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन राकेश कुमार वर्मा, क्षेत्रीय अभिलेख अधिकारी प्रयागराज के द्वारा किया गया।
राम आसरे















