WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

वैज्ञानिक खेती, फसल चक्र एवं संतुलित उर्वरक प्रयोग अपनाकर बढ़ाएं उत्पादन : सीडीओ, रिपोर्ट दया नन्द यादव किसान पत्रकार BMF News

*जनेश्वर मिश्र सभागार में जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव, किसान मेला एवं रबी गोष्ठी का आयोजन सम्पन्न*

 

*वैज्ञानिक खेती, फसल चक्र एवं संतुलित उर्वरक प्रयोग अपनाकर बढ़ाएं उत्पादन : सीडीओ*

 

*किसानों को फार्मर रजिस्ट्री, प्राकृतिक खेती, मृदा परीक्षण एवं कृषि विभाग की योजनाओं की दी गई जानकारी*

 

एटा, 26 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के न्यूट्री सीरियल घटक के अंतर्गत सोमवार को जनेश्वर मिश्र सभागार, जिला पंचायत, एटा में जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव/किसान मेला एवं रबी गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने फीता काटकर महोत्सव का उद्घाटन किया तथा विभिन्न विभागों एवं संस्थानों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

गोष्ठी में मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज का प्रयोग, फसल चक्र अपनाने, गेहूं की बुवाई कतारों में करने तथा उर्वरकों का संतुलित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने शेष किसानों से अपील की कि वे अपनी फार्मर रजिस्ट्री शीघ्र पूर्ण कराएं, जिससे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा हो सके।

*कृषि एवं संबंधित विभागों की योजनाओं की दी गई जानकारी*

उप कृषि निदेशक सुमित कुमार पटेल ने कृषि विभाग की योजनाओं, बीज की उपलब्धता एवं विभागीय सुविधाओं की जानकारी देते हुए किसानों से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया। पूर्व एसएमएस मोहर सिंह वर्मा ने प्राकृतिक खेती, इफको के आकाश कुमार ने नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया, मंडी समिति के अशोक कुमार सिंह ने विभागीय योजनाओं तथा मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के आशुतोष कुमार ने मिट्टी की जांच के महत्व पर प्रकाश डाला।

कृषि विभाग के एसएमएस जैवेश कुमार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी दी। डिप्टी सीवीओ प्रभात गुप्ता ने पशुपालन विभाग की योजनाओं, पशु टीकाकरण एवं एनिमल टैगिंग के बारे में बताया। कृषि विज्ञान केंद्र, अवागढ़ के डॉ. दिनेश कुमार मिश्रा ने मृदा में जीवांश कार्बन बढ़ाने एवं फसल अवशेष प्रबंधन में कृषि यंत्रों के उपयोग की जानकारी दी। नाबार्ड के डीडीएम पवन कुमार ने किसानों के लिए उपलब्ध बैंकिंग एवं वित्तीय सुविधाओं से अवगत कराया।

जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने जनपद में खाद एवं बीज की उपलब्धता तथा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान मानवेंद्र कुमार ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा सीताराम मानस मंडली और सत्यवीर सिंह ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं,सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा भेजे गए सांस्कृतिक दल ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को जागरूक किया।

कार्यक्रम के अंत में उप कृषि निदेशक सुमित कुमार पटेल ने अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कृषकों के प्रति आभार व्यक्त किया।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆🏻

Leave a Comment