WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह द्वारा थाना बागवाला में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया, रिपोर्ट बी के दीक्षित

 

 

*एटा– थाना समाधान दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह द्वारा थाना बागवाला में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र से आए नागरिकों की समस्याओं एवं प्रार्थना–पत्रों को ध्यानपूर्वक सुनकर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।*

 

क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह द्वारा थाना बागवाला में आज थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान थाना प्रभारी को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है, और किसी भी प्रकरण में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

जनसुनवाई के दौरान राजस्व से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर राजस्व टीम के साथ मिलकर आवश्यक कार्यवाही हेतु मौके पर ही निर्देश जारी किए गए। पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया कि सभी मामलों का निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण किया जाएगा, जिससे आमजन को शीघ्र राहत मिल सके। इस दौरान थाना प्रभारी बागवाला तथा राजस्व टीम के कर्मियों सहित अन्य पुलिसबल मौजूद रहा।

Leave a Comment