*आगरा खंड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन-2026 का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न*
*जनपद एटा में स्नातक का 55.10 प्रतिशत और शिक्षक का 61.35 प्रतिशत मतदान*
*जिला निर्वाचन अधिकारी एम. अरुन्मोली एवं एसएसपी इला मारन ने किया बूथों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद*
एटा, 23 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 जनपद में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न हुआ। जनपद में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 55.10 प्रतिशत तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 61.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रातः 8 बजे से शाम 4 बजे तक चला।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इला मारन जी ने प्रातः से ही क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 125, 126,127 रोहन लाल चतुर्वेदी इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 130, 131, 132, एवं शिक्षक निर्वाचन के बूथ संख्या 78, जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज के बूथ संख्या 128, 129 तथा तहसील सदर के शिक्षक बूथ संख्या 77 पर जाकर व्यवस्थाओं को देखा,तदुपरांत द्वितीय सत्र में विकासखंड निधौली कला के बूथ संख्या 135,136 तथा शिक्षक निर्वाचन के बूथ संख्या 80, तहसील भवन जलेसर के बूथ संख्या 144,145 खंड विकास कार्यालय जलेसर के शिक्षक बूथ संख्या 84,अवागढ़ खंड विकास कार्यालय के बूथ संख्या 146 तथा नगर पंचायत अवागढ़ के शिक्षक बूथ संख्या 85 सहित अन्य मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान कार्मिकों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने तथा मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। अवागढ़ एवं जलेसर क्षेत्र में कतारबद्ध मतदाताओं को देखते हुए मतदान प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा।
*प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी रहे मुस्तैद*
शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए जोनल,सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहे। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व चन्द्र प्रकाश पाठक,अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय नारायण सिंह,अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश मौर्य, उपजिलाधिकारी विपिन कुमार मोरल,श्वेता।सिंह, पीयूष रावत, डॉ0 शशि शेखर सहित अन्य अधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवस्थाओं की निगरानी की। जनपद में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। मतदान समाप्ति के बाद मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्धारित स्थल जनेश्वर मिश्र सभागार परिसर पर पहुंचाया गया, यहां से इनको कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना स्थल नवीन गल्ला मंडी आगरा में जमा कराया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने निर्वाचन की समाप्ति के उपरान्त मतपेटी के संग्रह स्थल जनेश्वर मिश्र सभागार परिसर पर पहुंचकर निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस बल एवं मतदाताओं के सहयोग की सराहना करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। निर्वाचन की मतगणना 27 अक्टूबर 2026 को आगरा की कृषि उत्पादन मंडी समिति में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगी।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆
















