WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

प्रशासन ने मानी किसानों की प्राथमिक मांगें: अधिवक्ताओं का आंदोलन तहसीलदार के आश्वासन पर समाप्त”रिपोर्ट दयानन्द यादव

“प्रशासन ने मानी किसानों की प्राथमिक मांगें: अधिवक्ताओं का आंदोलन तहसीलदार के आश्वासन पर समाप्त”

· तहसील सदर एटा: सीएम को ज्ञापन के बाद हरकत में आया प्रशासन, बाकी मांगों पर भी जल्द होगा अमल

· किसान यूनियन की बड़ी जीत: तहसीलदार ने दिए भ्रष्टाचार दूर करने के आश्वासन, आंदोलन खत्म

 

एटा: तहसील सदर एटा में भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ ऑल इंडिया किसान यूनियन द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) एवं अधिवक्ता कृपाल सिंह मानव ने इंटरव्यू में बताया कि तहसील प्रशासन ने किसानों की आरंभिक मांगों को मान लिया है। शेष मांगों पर भी जल्द विचार कर उन्हें अमल में लाने का आश्वासन दिया गया है।

 

इसके अलावा, तहसील एटा में लंबे समय से चल रहे अधिवक्ताओं के आंदोलन को तहसीलदार के आश्वासन पर समाप्त कर दिया गया है। कृपाल सिंह मानव ने कहा कि प्रशासन ने सकारात्मक रुख अपनाया है, जिससे किसानों और अधिवक्ताओं में राहत का माहौल है। हालांकि, किसान यूनियन मामले पर नजर बनाए रहेगी और यदि वादे पूरे नहीं हुए तो फिर से आंदोलन तेज किया जाएगा।

Leave a Comment