WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

संविदा व आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को नियमित कराने के लिए 2 नवंबर को होगा लखनऊ विधानसभा का घेराव: ‘चलो लखनऊ’ अभियान को लेकर आगरा में हुई महाबैठक, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*संविदा व आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को नियमित कराने के लिए 2 नवंबर को होगा लखनऊ विधानसभा का घेराव: ‘चलो लखनऊ’ अभियान को लेकर आगरा में हुई महाबैठक*

 

आगरा, 23 अक्टूबर 2026:

सफाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आज दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को यमुना किनारा स्थित बाल्मीकि ध्यान आश्रम, आगरा में एक प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधिवत रूप से की गई, जिसके पश्चात उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों का भव्य स्वागत किया गया।

इस बैठक का मुख्य एजेंडा संविदा एवं आउटसोर्सिंग पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को नियमित (स्थाई) कराने की एकसूत्रीय मांग को लेकर आगामी 02 नवंबर 2026 को लखनऊ विधानसभा का घेराव करने की रणनीति तैयार करना और व्यापक स्तर पर ‘चलो लखनऊ’ आंदोलन का आह्वान करना था। जिलाध्यक्ष चौ. संतोष डागौर के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि वर्षों से सेवा दे रहे संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का शोषण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिल्लू चौहान (प्रदेश महामंत्री, सफाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा उ.प्र.के द्वारा कहा गया “संविदा और आउटसोर्सिंग के नाम पर सफाई कर्मचारियों का लगातार आर्थिक और सामाजिक शोषण हो रहा है। सरकार को इन मेहनतकश कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करते हुए इन्हें तत्काल प्रभाव से नियमित करना चाहिए। आगामी 02 नवंबर को लखनऊ विधानसभा का घेराव ऐतिहासिक होगा और जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।”वहीं जिला अध्यक्ष संतोष डागौर ने कहा आगरा की इस पावन भूमि से आज पूरे प्रदेश के सफाई कर्मचारियों ने हुंकार भर दी है। ‘चलो लखनऊ’ अभियान के तहत आगरा से हज़ारों की संख्या में कर्मचारी विधानसभा कूच करेंगे। यह लड़ाई हमारे अस्तित्व, सम्मान और अधिकारों की है, जिसे हर हाल में अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।”स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ हमेशा से सफाई कर्मियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। आउटसोर्सिंग और संविदा प्रथा इन कर्मचारियों के जीवन के साथ खिलवाड़ है। हम सरकार से मांग करते हैं कि वह बिना देरी किए सभी संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित करे। 02 नवंबर का विधानसभा घेराव सरकार की नींद खोलने का काम करेगा।”बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री बिल्लू चौहान, स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष संतोष डागौर, संगठन संरक्षक वीरू वाल्मीकि, पप्पू नेजी, सोनू चौहान, चौधरी सम्राट जी, सुरजीत, सुरेश, दिलीप खरे, दीपक जांगरे, अजीत कप्तान, दीपक चौधरी, सागर भारती, मुन्ना भाई ,अजय चंचल राजेंद्र कुमार, अशोक कुमार, अजय चौहान, अंकुश चोटिला विष्णु कुमार,सहित तमाम प्रमुख पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे

Leave a Comment