*PET-2026 की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत कृषि

उत्पादन मंडी समिति, एटा निर्धारित अवधि में रहेगी पूर्णतः बंद*
—————————————–
*परीक्षा केंद्रों तक अभ्यर्थियों के आवागमन में असुविधा से बचाव एवं यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए लिया गया निर्णय*
*एटा, 23 अक्टूबर 2026(सू0वि0)।* उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा जारी पत्र के क्रम में विज्ञापन संख्या-16-परीक्षा/2026 के अंतर्गत प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) की लिखित परीक्षा दिनांक 25 एवं 30 अक्टूबर तथा 01 नवंबर, 2026 को प्रत्येक दिवस दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
विगत दिनों कृषि उत्पादन मंडी समिति, एटा में कृषकों एवं व्यापारियों की अप्रत्याशित भीड़ के कारण जीटी रोड एवं अलीगंज रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना को देखते हुए परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को आवागमन में संभावित असुविधा से बचाने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से कृषि उत्पादन मंडी समिति, एटा को निर्धारित अवधि में पूर्णतः बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
*अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) द्वारा जारी आदेश के अनुसार कृषि उत्पादन मंडी समिति, एटा दिनांक 24 अक्टूबर, 2026 को अपराह्न 02:00 बजे से 25 अक्टूबर, 2026 को सायं 07:00 बजे तक तथा दिनांक 29 अक्टूबर, 2026 को अपराह्न 02:00 बजे से 01 नवंबर, 2026 को सायं 07:00 बजे तक पूर्णतः बंद रहेगी।*
उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।














