WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गणपति स्मार्ट सिटी में भव्य रूप से निकला आरएसएस का पथ संचलन,मातृशक्ति ने की पुष्प वर्षा,

गणपति स्मार्ट सिटी में भव्य रूप से निकला आरएसएस का पथ संचलन,मातृशक्ति ने की पुष्प वर्षा।

आगरा : 20 अक्टूबर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की गणपति स्मार्ट सिटी शाखा द्वारा आज विजयादशमी के पावन उपलक्ष्य में सुबह 7:00 बजे से 8:30 बजे तक एक भव्य और अनुशासित पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस संचलन में पूर्ण गणवेश में कुल 89 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। स्वयंसेवकों का यह अनुशासित काफिला गणपति स्मार्ट सिटी के सभी टावरों के बीच से गुजरते हुए, गणपति सिटी कॉलोनी के चारों ओर घूमा और पुनः गणपति स्मार्ट सिटी शाखा पर आकर गरिमा पूर्वक संपन्न हुआ।

 

पथ संचलन के दौरान पूरी कॉलोनी का माहौल राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कॉलोनी की महिलाओं (मातृशक्ति) ने जगह-जगह खड़े होकर पूरे उत्साह और आत्मीयता के साथ स्वयंसेवकों पर भव्य पुष्प वर्षा की और उनका स्वागत किया। संचलन के समापन पर सभी के लिए जलपान की भी विशेष व्यवस्था की गई थी।

 

वरिष्ठ व अन्य पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति :

 

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रमेश चंद्र शर्मा जी ने की। संचलन के अवसर पर मुख्य बौद्धिक कर्ता के रूप में भाग बौद्धिक प्रमुख श्रीमान सुरेश जी भाई साहब उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कैलाश नगर के माननीय संघचालक श्रीमान रविकांत शर्मा जी और समरसता प्रमुख डॉ. राम गोपाल जी का सानिध्य मिला।

 

इसके साथ ही शाखा के अन्य पदाधिकारियों में श्री कौशलेन्द्र सक्सेना जी, देवेंद्र जी, अखिलेश जी, रवींद्र जी, नागेंद्र जी, धर्मेंद्र जी, शशिकांत जी, श्रीमान नवीन जी, श्रीमान सोहनलाल जी, सोनू वशिष्ठ जी और दिनेश जी आदि ने व्यवस्थाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 

सांस्कृतिक व अनुशासित मंच संचालन :

 

कार्यक्रम में मंच का कुशल संचालन श्रीमान हरेंद्र जी द्वारा किया गया। संघ की गरिमामयी प्रार्थना का वाचन श्रीमान रवींद्र जी ने किया, जबकि राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गणगीत की प्रस्तुति श्रीमान सर्वेश जी द्वारा दी गई। अनुशासन राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ पथ संचलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Comment