WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पौनी में जय मां दुर्गा पूजा समिति ने धूमधाम से किया विसर्जन, जरगो बांध में नम आंखों से दी गई माता को विदाई

विजेंद्र बहादुर सिंह की खास रिपोर्ट

मीरजापुर। जय मां दुर्गा पूजा समिति पौनी का विसर्जन समारोह बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ जरगो बांध में सम्पन्न किया गया।

नौ दिनों तक माता रानी की सेवा-पूजा करने के बाद आज समिति के सदस्यों ने नम आंखों से माता को विदाई दी। विसर्जन यात्रा में ढोल-नगाड़ों के साथ सैकड़ों भक्त जय माता दी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जरगो बांध पहुंचकर विधि-विधान से मूर्ति का विसर्जन किया गया।

इस पूजा समिति के अध्यक्ष आकाश मोदनवाल हैं, जिनके द्वारा स्वयं माता की सुंदर मूर्ति का निर्माण किया गया था। मूर्ति की सुंदरता और कारीगरी की पूरे क्षेत्र में चर्चा रही।

इस पूजा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी आलोक गुप्ता, रुद्र गुप्ता, सुदर्शन गुप्ता, अंकुश, दीपक

कमलेश यादव आरिफ हिमांशु युवराज गोलू प्रियांशु अनूप इमरान गोलू गोलू आरिफ एवं समस्त मोदनवाल परिवार का विशेष सहयोग रहा। सभी ने तन-मन-धन से माता रानी की सेवा की।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment