
जनपद मीरजापुर चुनार तहसील क्षेत्र अंतर्गत शंकरगढ़ बाजार, बंगला में जय मां दुर्गा पूजा समिति की ओर से मां दुर्गा की आराधना के लिए भव्य आयोजन किया गया है। नवरात्र के पावन अवसर पर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला
समिति ने मेले में आने वाले सभी भक्तों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को मां दुर्गा की आराधना का अवसर प्रदान करने के साथ ही धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है।
समिति में अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में विभिन्न पदाधिकारियों को आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, मुख्य समिति सदस्य, प्रचार-प्रसार मंत्री, कार्यक्रम संयोजक, सुरक्षा प्रभारी एवं सभी सदस्य आयोजन को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के जयकारों और भक्ति गीतों से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। स्थानीय स्तर पर ऐसे धार्मिक आयोजन लोगों को आपस में जोड़ने तथा परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
मिर्जापुर से मंडल ब्यूरो चीफ सालेहा यासीन की खास रिपोर्ट














