WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

शंकर ग्रीन्स के पास घबराई हुई हालत में अकेली घूमती मिली युवती! पुलिस पूछताछ में जुटी, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*शंकर ग्रीन्स के पास घबराई हुई हालत में अकेली घूमती मिली युवती! पुलिस पूछताछ में जुटी*

 

 

आगरा,। थाना एकता क्षेत्र में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब 100 फुटा रोड पर एक युवती बिना चप्पल और बेहद घबराई हुई हालत में अकेली घूमती मिली। शंकर ग्रीन्स के पास पैदल जा रही युवती को देखकर स्थानीय युवकों ने उससे बातचीत कर उसकी स्थिति जानने की कोशिश की।

खबरों के अनुसार, युवती काफी डरी हुई थी और अकेले आगे जाने से भी परहेज कर रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवती को सुरक्षित तरीके से भीड़भाड़ वाले पंचवटी मार्ग की ओर ले जाया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद एक महिला ने युवती को पहनने के लिए लोअर दिया। युवती की हालत को देखते हुए लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी।

बताया जा रहा है कि युवती ने दिल्ली वापस जाने के लिए रैपिडो बुक की थी। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवती को रोककर पूरे मामले की जानकारी ली। महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में पुलिस युवती को थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की गई। पुलिस के सामने युवती ने दावा किया कि वह दिल्ली की रहने वाली है और आगरा में एक स्पा सेंटर में काम करती थी। युवती का आरोप है कि उसे अधिक कमाई का लालच देकर आगरा लाया गया था। युवती के अनुसार, जब उसने वापस दिल्ली जाने की कोशिश की तो कथित तौर पर उसे रोकने का प्रयास किया गया। युवती ने दावा किया कि मौका मिलने पर वह वहां से निकल गई और पैदल ही सुरक्षित स्थान की तलाश में आगे बढ़ती रही। हालांकि, युवती के इन दावों की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवती आगरा कैसे पहुंची, वह किसके साथ रह रही थी और वास्तव में उसके साथ किसी तरह की जबरदस्ती या रोक-टोक की गई थी या नहीं।

युवती के नंगे पैर होने और उसकी घबराई हुई हालत ने स्थानीय लोगों का ध्यान खींचा। पंचवटी के पास मैनी मोमोज के नजदीक भी उसे अकेला और परेशान हालत में देखे जाने की बात सामने आई है। शुरुआती स्तर पर यह भी आशंका जताई गई कि किसी युवक के साथ विवाद के बाद युवती को वहां छोड़ दिया गया होगा। हालांकि, यह केवल प्रारंभिक संभावना है। घटना की वास्तविक वजह पुलिस की जांच और युवती के बयान के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगी।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में युवती से बातचीत की और उसे थाने ले गई। पुलिस युवती के बताए स्थान, उसके संपर्क में रहे लोगों और स्पा सेंटर से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की तस्वीर साफ होगी।

Leave a Comment