WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सोननदी में डूबने से ट्रक चालक की मौत, काफी खोजबीन के बाद मिला शव

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

चोपन/सोनभद्र। गुरुवार को छठ घाट के समीप सोननदी में नहाने गए एक ट्रक चालक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी देर तक तलाश अभियान चलाया। देर शाम पटवध गांव के पास शव बरामद किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जितेंद्र कुमार (35) पुत्र रामेश्वर, निवासी चाचीबार, फतेहपुर सीकर (राजस्थान), पेशे से ट्रक चालक था। गुरुवार को उसकी ट्रक मारकुंडी क्षेत्र में खराब हो गई थी। ट्रक का पार्ट्स लेने के लिए वह अपने दो साथियों के साथ चोपन के प्रीतनगर आया था। सामान खरीदने के बाद तीनों साथी छठ घाट के पास सोननदी में नहाने लगे। इसी दौरान जितेंद्र का चप्पल पानी में बहने लगा। चप्पल पकड़ने के प्रयास में वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह नदी में डूब चुका था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कराई। काफी मशक्कत के बाद देर शाम पटवध गांव के पास नदी से उसका शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment