WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

नई आयुष पॉलिसी-26 लाने की तैयारी में योगी सरकारBMF News

*लखनऊ: नई आयुष पॉलिसी-26 लाने की तैयारी में योगी सरकार।*

Oplus_131072

योगी सरकार नवंबर में नई आयुष पॉलिसी-26 को कैबिनेट से मंजूरी दिलाने की तैयारी में है। सीएम योगी के निर्देश पर पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है।

 

लक्ष्य उत्तर प्रदेश को आयुष रिसर्च और उद्योग का हब बनाना तथा आयुर्वेद, योग, होम्योपैथी और अन्य आयुष चिकित्सा पद्धतियों को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देना है।

 

निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कैपिटल सब्सिडी, जमीन खरीद पर स्टांप ड्यूटी में छूट और ग्रीनफील्ड परियोजनाओं के लिए विशेष रियायतें देने की योजना है।

 

पंचकर्म, नेचरोपैथी और वेलनेस सेंटर पर विशेष फोकस रहेगा। आयुष दवाओं की जांच, गुणवत्ता और मरीजों के इलाज की व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा।

 

PPP मॉडल पर आयुष अस्पताल और इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के साथ आयुर्वेद, योग और होम्योपैथी से जुड़े नए कोर्स शुरू करने की योजना है।

 

नई नीति से आयुष शिक्षा, रिसर्च, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के साथ उत्तर प्रदेश को आयुष क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने का लक्ष्य है।

Leave a Comment