WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

नगर में एस.एन.जी. डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

चोपन (सोनभद्र)। चोपन के गौरव नगर में एस.एन.जी. डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। लाइब्रेरी के शुरू होने से अब उन विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को काफी सहूलियत मिलेगी, जिन्हें अच्छी पुस्तकों और अध्ययन सामग्री के अभाव में अपनी पढ़ाई करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

इस डिजिटल लाइब्रेरी में धार्मिक, शैक्षिक एवं साहित्यिक पुस्तकों के साथ बच्चों के लिए उपयोगी किताबें भी उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को भी अध्ययन सामग्री प्राप्त करने में मदद मिलेगी। साहित्य प्रेमियों के लिए मुंशी प्रेमचंद की कहानियों सहित अन्य साहित्यिक पुस्तकें भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

लाइब्रेरी का उद्घाटन माननीय सीओ साहब के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी की शुरुआत नगर और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी पहल है। इससे विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर संसाधन मिलेंगे और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि को बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर संतोष कुमार दुबे, संतोष तिवारी, राजेश कुमार भारती, मनोज कुमार चौबे, ज्ञानेंद्र पाठक, सुनील सिंह, शाहिद हुसैन, लल्लू श्रीवास्तव, साहिल, धीरेंद्र, अजय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एस.एन.जी. डिजिटल लाइब्रेरी की शुरुआत को नगर में शिक्षा और ज्ञान के प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे विद्यार्थियों, साहित्य प्रेमियों और ज्ञान अर्जित करने के इच्छुक लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment