*एटा – थाना अवागढ़ पुलिस को मिली सफलता, थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले से संबंधित एक अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार।*
*घटना का विवरण -*
वादी द्वारा थाना अवागढ़ पर इस आशय की लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक 10.10.2026 को वादी के पुत्र दीपक को दुकान का हिसाब करने को लेकर पूरन सिह निवासी लुहारखाना मैन बाजार कस्बा व थाना अवागढ़ जनपद एटा एवं उसकी पत्नी ने अपने घर बुलाया, तथा वादी के पुत्र दीपक की हत्या कर दी। इस संबंध में *थाना अवागढ़ पर मुअस0-171/26 धारा 103(1) बीएनएस* पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण -*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री सच्चिदानंद के कुशल पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया है। *विवेचना के क्रम में उपरोक्त अभियोग में धारा 103(1) बीएनएस का लोप तथा धारा 108 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी है।* गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध थानास्तर से अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता -*
1. एक अभियुक्ता
*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –*
1. प्र0नि0 प्रेमपाल सिंह थाना अवागढ जनपद एटा
2. का0 अंकित तोमर
3. का0 गौरव कुमार
4. म0का0 मधुबाला।














