WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

दो अभियुक्तों को चोरी किए हुए सामान सहित किया गया गिरफ्तार, रिपोर्ट पवन यादव

 

 

*एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस की मिली सफलता, थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना में प्रकाश में आए दो अभियुक्तों को चोरी किए हुए सामान सहित किया गया गिरफ्तार।*

 

*घटना का विवरण -* वादी द्वारा थाना कोतवाली नगर पर इस आशय की लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक 21.09.2026 को वादी अपने गांव से एटा आया, तथा एटा स्थित हाथी गेट पर बस से उतरा तो देखा कि वादी की जेब में रखा पर्स गायब था। वादी के पर्स में सोने का कॉलर रखा हुआ था। इस संबंध में *थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0-461/26 धारा 305(B) बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया।

 

*गिरफ्तारी का विवरण -*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री सच्चिनानंद के कुशल पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग की विवेचना के क्रम में प्रकाश में आए दो अभियुक्तों को चोरी किए हुए सामान सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता -*

1. जुगनू पुत्र राजू निवासी हिन्दू नगर कालोनी थाना कोतवाली नगर जनपद एटा

2. हरवीर सिंह पुत्र गोपी सिंह निवासी कोल्डस्टोर वाली गली अलीगंज रोड थाना कोतवाली नगर जनपद एटा

 

*बरामदगी–*

1. एक कालर (पीली धातु)

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -*

1. प्र0नि0 श्री धर्मेन्द्र पवार थाना कोतवाली नगर एटा

2. उ0नि0 रामकुमार

3. का पवन कुमार।

Leave a Comment