WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन* *नियमावली-2026 पर जागरूकता अभियान आयोजित, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन* *नियमावली-2026 पर जागरूकता अभियान आयोजित*

 

आगरा। स्वच्छता पखवाड़ा – 2026 के अंतर्गत आगरा मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों एवं रेलवे कॉलोनियों में आज ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियमावली-2026 के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्री गगन गोयल के मार्गदर्शन एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री गिरीश गुप्ता के निर्देशन में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों, सेवा प्रदाताओं एवं वेंडरों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों, कचरे के उचित पृथक्करण तथा निर्धारित मानकों के अनुसार निस्तारण के प्रति जागरूक करना है। अभियान के अंतर्गत रेलवे कर्मचारियों, ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग स्टाफ (OBHS), पेंट्री एवं कैटरिंग स्टाफ, स्टेशन वेंडरों तथा ठेकेदारों के लिए जागरूकता सत्र एवं प्रशिक्षण गतिविधियों पर विशेष जोर दिया गया। इन सत्रों के माध्यम से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 के प्रमुख प्रावधानों, कचरे के पृथक्करण की आवश्यकताओं, थोक अपशिष्ट उत्पादकों की जिम्मेदारियों तथा नियमों का पालन नहीं करने पर लागू दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी प्रदान करने पर बल दिया गया। इसके साथ ही रेलवे स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों एवं कार्यालयों में नियमों की जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराने के लिए जागरूकता पोस्टर तथा सूचना, शिक्षा एवं संचार (IEC) सामग्री प्रदर्शित करने की गतिविधि भी अभियान में शामिल रही। इन सामग्रियों के माध्यम से आमजन एवं रेलवे कर्मचारियों को स्वच्छता संबंधी सही व्यवहार अपनाने तथा कचरे को निर्धारित श्रेणियों में अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के अंतर्गत कर्मचारियों एवं वेंडरों को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और कचरे के पृथक्करण एवं उचित निस्तारण संबंधी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने हेतु संक्षिप्त जागरूकता शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान पर भी जोर दिया गया।

Leave a Comment