अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल गिरिडीह द्वारा भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न।
झारखंड गिरिडीह से अमित अग्रवाल की रिपोर्ट
गिरिडीह, झारखंड: अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल गिरिडीह के संयुक्त तत्वावधान में आज नवरात्रि के पावन अवसर पर शस्त्र पूजन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह जानकारी संगठन के पदाधिकारियों ने दी।
इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के नगर, जिला, और प्रांत विभाग के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। शस्त्र पूजन के माध्यम से मां भगवती की आराधना की गई, और संगठन ने यह संकल्प लिया कि आगामी दिनों में प्रत्येक मठ, मंदिर, और प्रखंड स्तर पर नियमित रूप से शस्त्र पूजन का कार्यक्रम जारी रहेगा।
साथ ही, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के मार्गदर्शन का स्मरण करते हुए, कुंभ में होने वाले सेवा कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने का दृढ़ निश्चय किया गया।














