WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एसएसपी के आदेशों की अनदेखी कर रहे अधीनस्थBMF News

*तौबा रे तौबा …*

*एसएसपी के आदेशों की अनदेखी कर रहे अधीनस्थ*

*स्थानांतरण आदेश के बाद भी अब तक नहीं हुई रवानगी, आमादगी, नियम निर्देशों की उड़ाई खिल्ली*

एटा । जनपद को अपराध मुक्त करके सुरक्षा शांति का माहौल बनाने का दावा करने वाली पुलिस अपने ही प्रमुख अफसरों के आदेशों को धता बताकर मनमानी कर रही हैं । कारण भले जो हो, लेकिन ये कोई चूक नहीं बल्कि नियम निर्देशों का उलंघन प्रतीत होता हैं । जिसके पीछे क्या कारण हैं, कहा नहीं जा सकता । बरहाल विषय हैं, जनपद के पुलिस मुखिया द्वारा किये गये स्थान्तरण का हैं । विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनपद के सरल स्वाभाव के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारान जि ने जनपद में कई पुलिस कर्मचारियों का फ़ेरबदल करने का स्थानांतरित आदेश जारी किया था, लेकिन आदेश जारी होने के काफी समय गुजर जाने के बाद भी स्थानांतरित किये गये कर्मचारियों ने अब तक स्थान नही छोड़ा और वो शासन के नियम एवं एसएसपी के निर्देशों को दरकिनार कर यथा स्थान पर जमें पड़े हैं । गले तो यह नहीं उतरता कि तबादला किये गये कर्मचारी उन स्थानों से रवानगी और नये स्थानों पर आमदगी कराने से आखिर क्यों कतरा रहे हैं और किन रहनुमाओं के आशीर्बाद से विभागीय नियम एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों का उलंघन कर मनमानी कर रहे हैं …?

Leave a Comment