*उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आवाहन पर आज दिनांक 10-10-2026दिन शनिवार को एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के नगर अध्यक्ष श्री अतुल राठी जी के नेतृत्व में संगठन के समस्त सम्मानित पदाधिकारियों एवं व्यापारी सदस्यों द्वारा केंद्र सरकार द्वारा यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित 0.4प्रतिशत MDR का पुरजोर विरोध करने हेत स्थान बाबूगंज एटा पर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया !
*धरना प्रदर्शन के उपरांत एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के समस्त पदाधिकारियों एवं व्यापारी सदस्यों द्वारा एटा नगर के बाजारों में जुलूस निकालकर यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित MDR का पुरजोर विरोध किया गया!*
*धरना एवं जुलूस प्रदर्शन करते हुए एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के पदाधिकारियों एवं व्यापारी सदस्यों द्वारा केंद्र सरकार से यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित MDR को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का अनुरोध किया गया !*
*धरना प्रदर्शन करने वाले व्यापार मंडल पदाधिकारियों एवं व्यापारी सदस्यों में मुख्यरूप से श्री अशोक सर्राफ , संजीव वार्ष्णेय ” बंटी बाबू ” कल्लू मियां ,अतुल राठी, कैलाश जैन , संजीव जैन,उमेश प्रताप सिंह चौहान,आनंद सर्राफ ,नेवी जैन ,साबिर मियां ,मुकेश वार्ष्णेय, प्रदीप गुप्ता पप्पन, पंकज गुप्ता अवागढ़ ,जावेद आलम , प्रवीण जैन ,चंद्रपाल वार्ष्णेय , चेतन वार्ष्णेय ,दीपक जैन , गोपाल वार्ष्णेय रियाज अहमद ,रिंकू , राजू जैन ,जमील अहमद , संजू जैन ,जितेंद्र कुमार ,रोशन जैन सहित अनेकों व्यापार मंडल पदाधिकारी एवं व्यापारी सदस्य उपस्थित रहे !*
🍁🍃🍁🍃🍁🍃🍁














