*एटा – थाना अलीगंज पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 25,000-25,000 रुपए के इनामिया 02 अभियुक्त (एक अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल) गिरफ्तार, कब्जे से 02 अवैध तमंचा, 04 जिंदा कारतूस व 03 खोखा कारतूस (315 बोर) तथा एक मोटर साईकिल (अपाचे) बिना नम्बर व 2520 रुपए बरामद।*
*घटना/गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण–*
दिनांक 09.10.2026 की रात्रि समय करीब 23.50 बजे थाना अलीगंज पुलिस द्वारा ग्राम नंगला किस्स के पास एटा रोड पर संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक अपाचे मोटरसाइकिल ( बिना नम्बर प्लेट ) जिस पर दो व्यक्ति सवार थे जो एटा की तरफ से आ रही थी, जिसे रोकने का प्रयास किया गया, तो उस पर सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए कैल्ठा रोड की तरफ भागे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशो का पीछा किया गया तो बदमाश कैल्ठा रोड से ईदगाह मार्ग पर मुड गये तथा कुछ दूरी पर कच्चे रास्ते पर मुडते समय बदमाशों की मोटरसाइकिल गिर गयी। बदमाशों द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जबाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। तथा दूसरा बदमाश को पुलिस टीम द्वारा पीछा करके गिरफ्तार कर लिया गया, जिसने अपना नाम बिजेन्द्र उर्फ बागडी निवासी कासगंज बताया। घायल को पुलिस हिरासत में लेकर नाम पता पूछा गया तो घायल बदमाश द्वारा अपना नाम रामपाल उर्फ रामवीर निवासी कासगंज बताया गया। घायल को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*पुलिस पूछताछः-*
अभियुक्तों से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 02 अवैध तमंचा, 04 जिंदा कारतूस व 03 खोखा कारतूस (315 बोर) तथा एक मोटर साईकिल (अपाचे) बिना नम्बर व 2520 रुपए बरामद किए गए। पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा पूर्व में थाना अलीगंज क्षेत्र में चोरी की घटनाए कारित की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी के प्रयास किए जा रहे है। दोनो वांछित अभियुक्त 25,000 – 25,000 रुपए के इनामिया थे।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता–*
1. रामपाल उर्फ रामवीर
2. बिजेन्द्र उर्फ बागडी निवासीगण कासगंज।
*बरामदगीः-*
1. 02 अवैध तमंचा
2. 04 जिंदा कारतूस व 03 खोखा कारतूस (315 बोर)
3. एक मोटर साईकिल (अपाचे) बिना नम्बर
4. 2520 रुपए
*पुलिस टीम-*
1. थाना प्रभारी अलीगंज श्री रुपेश कुमार वर्मा मय टीम।














