निर्वाचन संबंधी शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, निर्धारित नंबर पर दर्ज कराएं शिकाय
एटा– (गुनाह का सच)उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खण्ड-05 स्नातक एवं आगरा खण्ड-06 शिक्षक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत जनपद एटा में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। निर्वाचन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु t
र्वाचन कार्यालय, एटा में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम/अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश मौर्य ने बताया कि निर्वाचन संबंधी शिकायतें कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05742-233312 पर दर्ज कराई जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम के सहायक प्रभारी अधिकारी के रूप में संजय सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी, एटा (मोबाइल नं. 7080103852) तथा राणा प्रताप सिंह, आपदा विशेषज्ञ, एटा (मोबाइल नं. 8858467267) को नामित किया गया है।उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि निर्वाचन से संबंधित किसी भी शिकायत अथवा समस्या की जानकारी निर्धारित दूरभाष नंबर पर उपलब्ध कराएं, ताकि उसका नियमानुसार आवश्यक निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।














