WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

वाराणसी खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदेय स्थलों के प्रस्ताव अनुमोदित

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

  • सोनभद्र में स्नातक निर्वाचन के लिए 20 तथा शिक्षक निर्वाचन के लिए 13 मतदेय स्थल निर्धारित
  • घोरावल से बीना तक निर्धारित मतदेय स्थलों पर होगा स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं का मतदान

सोनभद्र: श्री चर्चित गौड़, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, सोनभद्र ने अवगत कराया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा आयुक्त वाराणसी मण्डल, वाराणसी/रिटर्निंग ऑफिसर, वाराणसी खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अनुपालन में विधान परिषद के वाराणसी खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन हेतु मतदेय स्थलों के प्रस्ताव अनुमोदित कर दिए गए हैं। निर्धारित मतदेय स्थलों पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के पात्र मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
*वाराणसी खण्ड स्नातक निर्वाचन* क्षेत्र के लिए जनपद में कुल 21 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। इनमें घोरावल में विकास खण्ड कार्यालय, करमा में विकास खण्ड कार्यालय, राबर्ट्सगंज में राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, चुर्क में जय ज्योति उच्च माध्यमिक विद्यालय, चतरा, नगवां, चोपन एवं कोन में संबंधित विकास खण्ड कार्यालय, ओबरा में ओबरा इंटर कॉलेज, दुद्धी में विकास खण्ड कार्यालय, बीजपुर में कंपोजिट विद्यालय बीजपुर, बभनी में विकास खण्ड कार्यालय, रेनुकूट में आदित्य बिरला इंटरमीडिएट कॉलेज रेनुकूट, पिपरी में राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी, अनपरा में राजकीय इंटर कॉलेज अनपरा तथा बीना में प्राथमिक पाठशाला बीना प्रोजेक्ट को मतदेय स्थल बनाया गया है। इन मतदेय स्थलों के अंतर्गत संबंधित नगर पंचायतों, नगर पालिका परिषद तथा निर्धारित विकास खण्ड क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इन मतदेय स्थलों पर केवल स्नातक मतदाता ही मतदान कर सकेंगे।
इसी प्रकार, *वाराणसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन* क्षेत्र के लिए जनपद में कुल 13 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। इनमें घोरावल, करमा, राबर्ट्सगंज, चतरा, नगवां, चोपन, ओबरा, कोन, दुद्धी, बभनी, रेणुकूट, अनपरा एवं बीना में संबंधित विकास खण्ड कार्यालयों, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, इंटर कॉलेज ओबरा, आदित्य बिरला इंटरमीडिएट कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज अनपरा तथा प्राथमिक पाठशाला बीना प्रोजेक्ट को मतदेय स्थल निर्धारित किया गया है। इन मतदेय स्थलों के अंतर्गत संबंधित नगर पंचायतों, नगर पालिका परिषद तथा निर्धारित ग्रामीण एवं विकास खण्ड क्षेत्रों को सम्मिलित किया गया है। इन मतदेय स्थलों पर केवल शिक्षक मतदाता ही मतदान कर सकेंगे। स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों का निर्धारण संबंधित मतदाता वर्ग और निर्धारित मतदान क्षेत्र के अनुसार किया गया है। निर्वाचन से संबंधित मतदाता अपने क्षेत्र के लिए निर्धारित मतदेय स्थल की जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि मतदान के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment